Advertisement
Advertisement

Gaya Railway Station से 52 लाख रूपये के साथ एक गिरफ्तार

गया: Gaya रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने Gaya Railway Station से एक व्यक्ति को करीब 52 लाख रुपयों के साथ पकड़ा है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ ने इतनी बड़ी रकम के साथ पकड़े गए व्यक्ति को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों के हवाले कर दिया है। मामले की जांच अब आयकर विभाग की टीम कर रही है। गया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि पकड़ा गया सुमित कुमार अग्रवाल झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला गालूडीह थाना क्षेत्र के महोलिया गांव का रहने वाला है।

पुलिस को देखकर तेज कदम चलकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच पितृपक्ष मेला को लेकर रेलवे स्टेशन एवं स्टेशन परिसर में आपराधिक गतिविधि एवं निगरानी कर रही पुलिस टीम को एक व्यक्ति प्लेटफार्म संख्या 1-बी के हावड़ा छोर के पास संदिग्ध अवस्था में दिखा। बल के अधिकारी व जवानों ने उसे रोका और जांच पड़ताल की उसके पास बैग से नोटों का बंडल पाया गया। गिनती करने पर 24 लाख रुपया कैश भारतीय मुद्रा बरामद हुआ।

इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि बरामद रुपए के बारे में सुमित ने कोई वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया। स्टेशन रोड के एक होटल में भी की गई छापेमारी उन्होंने बताया सुमित के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर गया रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की गई। जहां से 28 लाख 84 हजार 300 रुपए और बरामद किए गए। जिसका भी कोई वैध प्रमाण नहीं प्रस्तुत कर सका। कुल 52 लाख 84 हजार 300 रुपए बरामद हुआ।

इंस्पेक्टर श्री प्रकाश ने बताया ने सुमित अग्रवाल ने पूछताछ में बताया है कि वह संजय भालोटीया जमशेदपुर जुगसलाई नया बाजार (झारखंड) के यहां 15,600 की महीने पर पिछले छह सालों से प्राइवेट नौकरी कर रहा है। मालिक के लोहे की छड़ की कंपनी है। मालिक के आदेश पर बिहार के गया, रोहतास एवं औरंगाबाद जिला में सप्लाई किए गए टीएमटी छड़ की राशि वसूलने के लिए उसे भेजा गया था। उसने बताया कि बरामद रुपए गया, नबीनगर और औरंगाबाद से वसूल कर लाया हूं।

सुमित को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम अपने साथ ले गई निरीक्षक प्रभारी आरपीएफ अजय प्रकाश ने बताया कि उन्होंने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, पटना के निदेशक को सारी बातें बताई। उनसे विभाग की टीम भेजने हेतु अनुरोध किया। इसके बाद गया से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम आरपीएफ़ पोस्ट पहुंची। सुमित अग्रवाल से आवश्यक जांच पड़ताल कर कागजी कार्रवाई करते हुए अपने साथ अग्रिम कार्रवाई हेतु ले गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    उपेंद्र कुशवाहा ने RJD पर किया पलटवार, ‘कोई कद्दू…’

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Railway Station Gaya Railway Station Gaya Railway Station Gaya Railway Station Gaya Railway Station Gaya Railway Station Gaya Railway Station

Gaya Railway Station

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...