उपेंद्र कुशवाहा ने RJD पर किया पलटवार, ‘कोई कद्दू…’

RJD

पटना: बिहार यात्रा के क्रम में प्रथम चरण के आखिरी दिन रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा सारण जिले के बनियापुर पहुंचे। बनियापुर के खेल मैदान में सारण जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी रवि प्रकाश कुशवाहा का रालोमो पार्टी में मिलन संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही सदस्यता महापर्व का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपेन्द्र कुशवाहा का स्वागत चांदी का मुकुट देकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रालोमो की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता महापर्व के इस अवसर पर रालोमो के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों को पार्टी की शपथ दिलाई। रालोमो पार्टी की पूरी शपथ मूल रूप से संविधान में पूर्ण निष्ठा, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता तथा लोकतंत्र के सिद्धांतों पर आधारित है। साथ ही भारत की एकता, सम्प्रभुता और अखंडता बनाए रखने, भ्रष्टाचार का विरोध करने की शपथ दिलाई गई।

सभा को सम्बोधित करते हुए कुशवाहा ने सबसे पहले आज पार्टी में अपने हज़ारों समर्थकों के साथ शामिल हुए रवि प्रकाश कुशवाहा का पार्टी में स्वागत किया। कुशवाहा ने कहा कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव में राजद ने उपेन्द्र कुशवाहा को राजनीति रूप से समाप्त करने की साजिश रची थी लेकिन आम आवाम के स्नेह ने मुझे सांसद बना दिया। उन्होंने राजद को ललकारते हुए कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा कोई कद्दू का बतिया नहीं है जो उंगली दिखाने से गल जाय।

आम लोगों से उन्होंने अपील की कि विपक्षी दल भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है इसलिए पूरी तरह सचेत रहने की जरूरत है। कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पूरे बिहार की 243 सीटों पर पार्टी को अपनी तैयारी रखनी है ताकि NDA के सभी प्रत्याशियों की मदद की जा सके। हमें मिलकर फिर से NDA की सरकार बनानी है। RJD को अंदाज़ा नहीं है कि इस बार उनकी हालत 2010 के चुनाव से भी खराब होने वाली है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    RJD Supremo का बयान बिहार की स्मिता पर हमला, जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘याद करें अपना…’

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

RJD RJD RJD

RJD

Highlights

Saffrn

Trending News

Khunti PLFI Arrest: खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के...

 झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर PLFI के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से देसी तमंचा और...

Jharkhand CID: फॉरेक्स Trading Fraud में CID की बड़ी कार्रवाई, 8.52...

 झारखंड CID ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 8.52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में यूपी के मिर्जापुर से आरोपी को गिरफ्तार किया।Jharkhand...

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों ने पकड़ीदयाल नेहरु चौक पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया। वहीं...

मधेपुरा में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग फेल, फिरौती लेने पहुंचे बदमाश...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया। जहां दिनदहाड़े दो युवकों का किडनैप कर बदमाशों ने परिवार से फिरौती...

पटना में TRE-4 को लेकर माले का प्रदर्शन, CM सम्राट का...

पटना : पटना के पीजीओ गोलंबर पर TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर माले कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img