शरारती युवकों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग से एक घायल

नवादा : रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामारण भड़रा गांव में बुधवार की रात में नरेश यादव के बेटे पिंटू यादव के बेटा का छठ्यारी कार्यक्रम में नर्तकियों द्वारा नाच कार्यक्रम चल रहा था। तभी रात 12 बजे के करीब गांव के बाहर के कुछ शरारती युवकों द्वारा कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें नरेश यादव को गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें नवादा के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गोली चलाने वाले तीन लोगों को ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। ग्रामीणों ने शरारती युवकों का एक अपाची बाइक को जब्त कर रखा है। पुलिस कार्रवाई में एक बोलेरो को जब्त कर थाने लाया गया है।गुरुवार की सुबह एसडीपीओ गुलशन कुमार द्वारा युवकों से पूछताछ की जा रही है।

ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में 3 लोग गिरफ्तार

अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. गजेन्द्र कुमार ने बताया कि बीती रात्रि के लगभग एक बजे भड़रा गांव निवासी योगी महतो के पुत्र नरेश यादव के पेट में गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल थे, जिनका प्राथमिक कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया है।गोली लगने वाले युवक के घर में खुशी के जगह मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, एसडीपीओ गुलशन कुमार और थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार द्वारा तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह भी देखें :

ग्रामीणों के अनुसार, नरेश यादव के पुत्र पिंटू यादव के बेटे छठियारी थी। जिसमें नाच के दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग किया गया। इसी दौरान फायरिंग में नरेश यादव के पेट में गोली लग गई। फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज नवादा के किसी निजी अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं थाना परिसर में एक बोलेरो को जब्त कर लगाया गया है, जिसका शीशा आदि फूटा हुआ है। एक अपाची मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

Nawada Police 1 22Scope News

यह भी पढ़े : अपराधियों की दंबगई जारी, RJD के प्रदेश महासचिव को मारी गोली

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...