भूमि विवाद में चली गोली, एक व्यक्ति घायल

हाजीपुरः बिदुपुर थाना के बालाटांड़ गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में एक पक्ष ने फायरिंग करना शुरू कर दिया जिस में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक को सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। बालाटांड़ गांव में शम्भू नाथ सिंह और विशेश्वर सिंह, हरिनारायण सिंह के बीच पूर्व से ही 15 से 20 धुर जमीन का विवाद चल रहा है, जिस का मामला न्यायालय में लम्बित है। विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर 25 अगस्त को भी मारपीट हुई थी। मारपीट में शम्भु नाथ सिंह और पुत्र नीतिश कुमार घायल हो गया था। मारपीट को लेकर शम्भु नाथ सिंह ने बिदुपुर थाना में मामला दर्ज कराया था। उसी मामला को लेकर सोमवार को छोटू कुमार, हरिनाराण सिंह 15-16 लोगों के साथ बालाटांड़ गांव में शम्भु नाथ सिंह के उपर हथियार के साथ हमला बोल दिया। गोली लगने से शम्भु नाथ सिंह के पुत्र नीतिश कुमार घायल हो गया। जिसे आनन फानन में परिजन इलाज के लिए बिदुपुर पीएचसी लेकर पहुंचे जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि भूमि विवाद में गोली चली है।रिपोर्ट-निरंजन

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...