Advertisment

नकली दवाईयां सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

गया : गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसुंडा गांव में अवैध तरीके कई बड़ी कंपनियों की नकली दवाईयां और उसके सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विस प्रा. लिमिटेड और पुलिस ने शुक्रवार की देर रात की है। संयुक्त रुप से किए गए इस छापेमारी में सिपला आईटीसी लिमिटेड, रैकेट बेंकिज़र, हिमालया वेलनेस और टोरेंट फार्मा सहित इंटास लिमिटेड कंपनी का नक़ली दवा बरामद किया गया है।

वहीं सप्लायर मो. शाहनवाज आलम को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सादिक अजीज जो शाहनवाज आलम के पार्टनर थे वह फरार चल रहे हैं बरामद किए गए समानों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। इस संबंध में ब्रांड प्रोटेक्शन के सीएमडी सैय्यद मुस्तुफा हुसैन ने बताया कि हार्ट की बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली टोरेंट फार्मा का नकली दवाईयों का धड़ल्ले से सप्लाई हो रही थी। जिसमें इंटास फार्मा का मोर 12.5 फीसदी 60 एमएल की दवा और टोरेंट फार्मा का लोसार एच जो की बीपी जैसे गंभीर बीमारी में यह दवा काम करता है इसकी भी नकली करण हो रही थी, सिपला लिमिटेड जैसे बडें कंपनी का अस्थालीन कफ सिरप भी मौके से पाया गया आईटीसी लिमिटेड का सैभलोन, रैकेट बेंकिज़र का डिटौल एंटीसेप्टिक, हिमालय वैलनेस का बोनिसन सिरप, एलकम लैब पैन दी कैप्सूल भी मौके से पाया गया

हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी। जिसके बाद संयुक्त रुप से ब्रांड प्रोटेक्शन की टीम और मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने गया के ग्राम भुसुंडा में छापेमारी की। जहां से सिपला आईटीसी लिमिटेड, रैकेट बेंकिज़र, हिमालय वेलनेस, टोरेंट फार्मा, सहित इंटास लिमिटेड,एलकम लैब कंपनी की भारी मात्रा में नकली दवाईयों का बड़ा स्टॉक पकड़ा है। जिसमें धारा 420 एवं 63,65 कॉपी राइट एक्ट तथा ट्रेड मार्क 103, 104 27A / 27B ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट लगाई गई है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

India Nepal Border Security Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, मुख्य...

India Nepal Border Security Bihar: बिहार में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और सीमावर्ती अपराधों पर नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: सोलर पैनल से राशन कार्ड तक,...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य में संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

BFCL Volleyball Tournament: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 10 विभागीय...

BFCL Volleyball Tournament, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार स्थित परिसर में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...