ऑपरेशन मुस्कान : बेतिया पुलिस ने दिसंबर माह में 10 लाख के 52 गुम/चोरी मोबाइल किए बरामद

बेतिया : बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा जा रहा है। इसी क्रम में दिसंबर 2025 माह में बेतिया पुलिस ने 52 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

बरामद किए गए मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए जा रहे हैं – SSP डॉक्टर शौर्य सुमन

आपको बता दें कि बरामद किए गए मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, अब तक बेतिया पुलिस कुल 365 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी कुल कीमत लगभग 52.30 लाख रुपए आंकी गई है। यह अभियान जिले में लगातार जारी है। बेतिया के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉक्टर शौर्य सुमन ने सभी मालिकों को बारी-बारी से मोबाइल सौंपे।

Betia SP 1 22Scope News

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस लगातार भोजपुरवासियों को लौटा रही है खुशी

दीपक कुमार की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर गांजा की बड़ी खेप बरामद, ट्रक के तहखाने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़...

Deoghar News: होटल संचालक से दुर्व्यवहार पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SP...

देवघर में होटल संचालक से दुर्व्यवहार के मामले में एसपी प्रवीन पुष्कर ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में आरोप सही मिलने पर तीन...

RIMS Admission Probe: नामांकन प्रक्रिया की जांच के लिए रिम्स पहुंची...

रांची के रिम्स में पिछले शैक्षणिक सत्र के नामांकन को लेकर सीआईडी जांच शुरू हो गई है। टीम ने प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों...