ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस ने चोरी या गुम हुए 107 मोबाइल को मालिकों को सौंपा, चेहरे पर दिखी खुशी

गयाजी : गयाजी पुलिस ने जिले भर से गुम हुए 107 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार ने वापस सौंप दिया। लाखों की संपत्ति मिलने के बाद लोगों के चेहरे भी खिल उठे। एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि गुम मोबाइल के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। सभी थाना और ओपी क्षेत्र को अलर्ट किया गया। इसके बाद डीआईयू और टेक्निकल टीम की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम लगातार काम कर रही थी और हर केस की मॉनिटरिंग की जा रही थी। इसी के तहत लगभग 34 लाख रुपए के अनुमानित मूल्य के 107 स्मार्टफोन को बरामद किया गया है।

सभी मोबाइल फोन को SSP ऑफिस बुलाकर मोबाइल मालिकों को सौंप दिया गया है

आपको बता दें कि सभी मोबाइल फोन को एसएसपी ऑफिस बुलाकर मोबाइल मालिकों को सौंप दिया गया है। यह सभी मोबाइल गुम हो चुके थे या फिर चोरी हो चुके थे। एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत सभी मोबाइल मालिकों को मोबाइल सौप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान आगे भी जारी रहेगा। जिस किसी का मोबाइल गुम हो चुका है या चोरी हो चुके हैं उसे वापस लाने के लिए पुलिस सरकार काम कर रही है। एसएसपी ने कहा कि अगर मोबाइल चोरी हो जाती है तो तुरंत थाना में शिकायत दर्ज करे। ताकि मोबाइल को ट्रैक करना आसान हो जाए।

Gaya Police 1 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : रामनवमी से पहले मोतिहारी पुलिस ने लोगों के चेहरे पर लौटायी खुशी, SP संग ली सेल्फी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD Admission का अगला...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पीएचडी इंटरव्यू...

Bokaro Police Transfer: बोकारो में 11 पुलिस अफसरों का तबादला, देखें...

Bokaro Police Transfer: जिले की पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 11 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया...

CCWI National Conference: शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं- संविधान के मूल्यों और...

रांची में CCWI के 26वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संविधान, सामाजिक सद्भाव और महिला सशक्तिकरण पर जोर...