Advertisement
Advertisement

दिलीप जायसवाल ने कहा- नापाक हरकत कर रहा है पाक, सेना दे रहे हैं करारा जवाब

पटना : पाकिस्तान के द्वारा भारत के रिहायशी इलाकों और सिविलियनों पर हमले कर रहा है। यही नहीं राजौरी में एक सैन्य अधिकारी शहीद भी हो गए हैं। इस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान नापाक हरकत कर रहा है और लगातार ड्रोन से हमले कर रहा है। भारत की जयहिंद की सेना उनके हमले को लगातार विफल कर रही है।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के छह एयरबेस को पूरी तरह से मिट्टी में मिला दिया है। साथ ही कई सौ ड्रोन और मिसाइल को भी मार गिराया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार के सभी दल सेना की मनोबल को बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्रा निकालेगी।

Goal 6 22Scope News

मैं अपनी सेना को सलाम करता हूं – दिलीप जायसवाल

मैं अपनी सेना को सलाम करता हूं। जिस बहादुरी के साथ हमारे सशस्त्र बलों ने आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया है, वह सराहनीय है। सेना का समर्थन और उत्साहवर्धन करना होगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश के नागरिक सेना का हौसला बढ़ाने के लिए तिरंगा लेकर सड़कों पर निकलेंगे। पूरा देश सेना के साथ है। 140 करोड़ लोग हाथ में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यह किसी पार्टी के बैनर तले नहीं होगा। इस यात्रा में सभी शामिल होंगे और भारतीय सेना के शौर्य का सलाम करेंगे।

यह भी देखें :

हमने लगातार पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है – BJP प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि हमने लगातार पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है और हमने दुनिया को साफ कर दिया है कि हम आम पाकिस्तानी नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन, पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतें जारी रखे हुए है। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है और इसके बावजूद उसने भारत में तबाही मचाने के लिए 50 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन लॉन्च करने की कोशिश की। लेकिन हमारा रडार सिस्टम इतना मजबूत है कि अब तक लॉन्च की गई हर मिसाइल और ड्रोन को आसमान में ही सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : India Pakistan Attack : कर्नल सोफिया ने कहा- सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है पाक, भारत दे रहा है जवाब

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...