अवसर. रजिस्ट्रेशन में 40% की वृद्धि दर्ज की गयी जैट : 1.35 लाख ने भरे फार्म

रांची: एक्सएलआरआइ समेत देश के 160 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए होनेवाला जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) सात जनवरी 2024 को होगा. परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी.

जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से बताया गया कि इस साल जैट के आवेदकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है. इस साल कुल 1.35 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.

आवेदकों के रजिस्ट्रेशन की संख्या में 40% की वृद्धि दर्ज की गयी. जैट 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई को शुरू हुआ और 10 दिसंबर, 2023 को समाप्त हुआ.

जैट के संयोजक प्रोफेसर राहुल शुक्ला ने कहा कि इस आंकड़े तक पहुंचना एक साझा प्रयास का नतीजा है. परीक्षा कुल 79 शहरों में आयोजित की जायेगी.

आयोजन समिति के अनुसार 20 दिसंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा. जैट के स्कोर के जरिये एक्सएलआरआइ जमशेदपुर व दिल्ली कैंपस के अलावा चेन्नई के लोयोला इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस
मैनेजमेंट, सेंट जोसेफ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, आइएमटी गाजियाबाद, जीआइएम गोवा, एक्सआइएमबी भुवनेश्वर, दिल्ली के फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट सहित कुल 160 बिजनेस स्कूलों में प्रवेश होता है.

 India A Team: शिखर मोहन का India A टीम में चयन,...

 रांची के क्रिकेटर शिखर मोहन का India A टीम में चयन हुआ है। न्यूजीलैंड दौरे पर बहुदिवसीय मैचों में खेलेंगे, झारखंड के खेल जगत...

Bihar Jeevika Honey Business: मधुमक्खी पालन से जीविका दीदियों ने खड़ा...

Bihar Jeevika Honey Business: बिहार के ग्रामीण इलाकों में मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रहा है। बिहार...

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...