हर विकास के काम का विरोध करती है विपक्ष – राजभूषण निषाद

पटना : वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर विपक्ष के द्वारा विरोध किया जा रहा है। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद का कहना है कि विपक्ष का काम ही है विरोध करना। हर विकास के काम का विपक्ष विरोध करती है। वन नेशन वन इलेक्शन देश की जरूरत है। जिस तरह से चुनाव में खर्च होते हैं वह कहीं ना कहीं इससे कम होंगे। वही केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हम लोगों का एजेंडा है विकास करना। विकास के लिए इस तरह के निर्णय लेना जरूरी होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तरह का निर्णय लिया है, वह देश के विकास के लिए जरूरी है।

नवादा में हुई घटना और उसे जातीय रंग देने की कोशिशें पर केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद ने कहा कि अपराधी अपराधी होते हैं, उन्हें जात में बांधना ठीक नहीं है। बिहार सरकार इस तरह के किसी भी घटना से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। वहीं लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के नाम आने के बाद अब इसमें तेजप्रताप यादव का भी नाम आया है। इस पर राजभूषण निषाद ने कहा कि देखिएगा उनका पूरा कुनबा इस मामले में शामिल होगा और सभी लोग जेल जाएंगे।

यह भी पढ़े : मंत्री नीरज ने अपने ही सरकार से कर दी बड़ी मांग, कहा- बिहार में अपराधियों का हो एनकाउंटर

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...