भागलपुर : प्रबंधन के तानाशाह रवैये के विरोध में और 17 सूत्री मांगों को लेकर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भागलपुर में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सभी कर्मचारी सड़क पर उतर कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मियों ने बताया कि परीक्षा लेने के बाद इंटरव्यू नहीं लिया जा रहा है जिससे कि हम लोगों के प्रमोशन में दिक्कत आ रही है। प्रबंधन लगातार मनमानी कर रहा है। अगर हमलोगों की मांगे पूरी नहीं की गई तो उग्र प्रदर्शन और हड़ताल किया जाएगा।
अजय कुमार की रिपोर्ट


















