रांची विवि में 109 करोड़ के घोटाले की जांच के आदेश

RANCHI: घोटाले की जांच – राज्यपाल रमेश बैस ने बुधवार को

रांची विश्वविद्यालय में 109 करोड़ रुपये के

घोटाले की जांच के आदेश दिये हैं.

उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति को

इस पूरे मामले की जांच के लिए जरूरी निर्देश दिये हैं.

साथ ही कहा है कि वे अनियमितताओं से संबंधित

तथ्यों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा करें और मामले में

दोषी पदाधिकारियों-कर्मियों के विरुद्ध अविलंब प्राथमिकी दर्ज कराएं.

rajyapal 22Scope News
राज्यपाल रमेश बैस ने बुधवार को जांच के आदेश दिये.

राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति . के समक्ष कुलपति, रांची विश्वविद्यालय, डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने तत्कालीन प्रभारी कुलपति, रांची विश्वविद्यालय, डॉ कामिनी कुमार के कार्यकाल में बरती गयी विभिन्न अनियमितताओं के संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराया. इस पर कुलाधिपति कार्यालय ने समीक्षा की। समीक्षा के बाद कुछ बिंदुओं पर प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया.

उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर राज्यपाल ने तटस्थ जांच के लिए डॉ कामिनी कुमार को प्रशासनिक दृष्टिकोण से रांची विश्वविद्यालय से प्रतिकुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा में स्थानांतरित कर दिया था.

राज्यपाल ने सरकार से दो हादसों पर मांगी रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...