RANCHI: राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट – राज्यपाल रमेश बैस ने सरकार से इस वर्ष हुए दो बड़े
हादसों पर रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र
लिखकर देवघर में हुए रोपवे-वे हादसे और रांची के मेन रोड में हुई हिंसा
पर रिपोर्ट मांगी है. राज्य में पिछले दिनों घटित इन दो विशेष घटनाओं
की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया है. उन्होंने उल्लेख किया है कि
10.04.2022 को देवघर जिला में त्रिकूट पहाड़ी पर
रोप-वे की दुर्घटना हुई थी. दुर्घटना की जांच के लिए
राज्य सरकार द्वारा 19.04.2022 को एक समिति गठित की गयी थी.
समिति को 2 माह में जांच प्रतिवेदन समर्पित करना था.

घटना की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा वरीय पदाधिकारियों की एक समिति का गठन किया गया था जिसे 2 महीने में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करना था. इन दोनों घटनाओं के संबंध में अभी तक संबंधित जांच समितियों द्वारा कोई जांच प्रतिवेदन राज्य सरकार को प्रस्तुत नहीं किया गया है.
राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट- राजभवन ने मुख्य सचिव से मांगी थी रिपोर्ट
राजभवन द्वारा मुख्य सचिव से इस विषय पर जानकारी मांगी गई थी, जिसके जबाव में मात्र देवघर रोप-वे दुर्घटना से संबंधित एक अपूर्ण प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है जिसमें उक्त दुर्घटनाओं के कारणों की तकनीकी जांच लंबित होने का उल्लेख है. अखबारों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार रांची सांप्रदायिक घटना की जांच के लिए गठित समिति द्वारा जांच की कार्रवाई काफी पूर्व से ही बंद कर दी गयी है.
राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट – सरकार को जल्द कार्रवाई करने का दिया निर्देश
राज्यपाल ने कहा है ऐसे महत्वपूर्ण घटनाओं की जाँच में राज्य सरकार के स्तर से कोई अनुश्रवण नहीं किया गया है, जिस कारण इन घटनाओं की जबावदेही तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उपाय नहीं किया जा सकेगा. उन्होंने इन दोनों घटनाओं की जांच कर जल्द कार्रवाई कर राजभवन को रिपोर्ट सौंपने को कहा है.
रिपोर्ट: मदन
- Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान
- Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, जानिए पूरी योजना
- Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली, जानिए आम प्रशासन को कैसे मिलेगा फायदा
Highlights


















