औरंगाबाद- राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के मौके पर सूचना भवन में परिचर्या का आयोजन हुआ. परिचर्चा में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई पत्रकारों ने हिस्सा लिया.
इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने राष्ट्र और समाज के निर्माण में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सजग और जीवंत राष्ट्र और समाज के निर्माण में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है. मीडियकर्मी समाज और देश के सजग प्रहरी हैं. जब भी शासन का कोई हिस्सा अपनी राह भटकता मीडिया उसे सही राह बतलाता है.
वरिष्ठ पत्रकार सतीश सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, निरसा चिरकुंडा पत्रकार संघ ने किया था आयोजन

















