प्रकाशित: अपडेट:
बोकारो : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत चास स्थित माड़वारी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घटान भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत ने फीता काटकर किया. इस रक्तदान शिविर में लगभग 50 लोंगो ने स्वच्छापूर्ण से रक्तदान किया और अन्य लोंगों को भी रक्तदान करने के लिये जागरूक किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद महतो ने बताया कि ऐसे आयोजनों से जरूरतमंदों को कभी रक्त की कमी नही होगी और इनसे गरीब लोंगो को समय पर रक्त मिल पायेगा. हर आम आदमी को यह संदेश देना है कि पार्टी के हर एक कार्यकर्ता लोंगो के साथ हमेशा खड़ी है.
Highlights

















