उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में शराब किया जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

बांका : बांका में उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। बाराहाट थाना क्षेत्र के मोतीहाट के समीप मुख्य सड़क पर मोतीहाट के बौंसी की ओर से आ रहे एक 10 चक्का गिट्टी लदे ट्रक से 318 पेटी विदेशी शराब को जप्त कर तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस शराब की कीमत लगभग 40 लाख रुपए करीब की बताई जाती है। उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दुमका सें गिट्टी लोडेड एक ट्रक मधेपुरा जा रहा है, जिसमें गिट्टी के अंदर शराब भी लोड है।

उत्पाद अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार एवं दारोगा दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर बाराहाट थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया। उत्पाद टीम को देखकर ट्रक चालक भागने की कोशिश करने लगा लेकिन उत्पादन टीम की सक्रियता से ट्रक एवं तस्कर को पकड़ लिया गया है। जांच के उपरांत गिट्टी लोडेड ट्रक में तिरपाल से छुपाकर 318 बोतल विदेशी शराब ले जाया जा रहा था। जिसका ब्रांड रॉयल ब्लू बताया जाता है। गिरफ्तार तीनों तस्कर को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

24 घंटे में करीब 3 हजार लीटर अवैध शराब जब्त

अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पटना पुलिस ने अभियान चलाया। विगत 24 घंटे में गंभीर अपराध, हत्या, लूट और शराब तस्करी सहित अन्य मामलों में कुल 89 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही करीब 2905 लीटर अवैध शराब भी जब्त किया गया है।

Patna Police 5 22Scope News
24 घंटे में करीब 3 हजार लीटर अवैध शराब जब्त

यह भी पढ़े : अपराधियों ने चालक के साथ मारपीट कर छीनी बाइक

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...