Illegal Mining के खिलाफ जारी है हमारा अभियान, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा ‘नीतीश के नेतृत्व में…’

पटना: अवैध खनन (Illegal Mining) की जानकारी देने वाले लोगों को दस हजार रूपये से पुरस्कृत करने की योजना राज्य सरकार ने लागू कर दिया है। खनन माफियाओं की सूचना देने वाले लोगों को सम्मानित करने की योजना का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में शुरुआत की। मामले में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में अवैध खनन पर सरकार पूरी तरह से नकेल कस रही है।

अवैध खनन की सूचना देने वाले बिहारी योद्धा को हम सम्मानित कर रहे हैं और उनकी पहचान गुप्त रखी जा रही है। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व का हमारा लक्ष्य तीन हजार पांच सौ करोड़ रूपये है और नवंबर 2024 तक हमारा लक्ष्य एक हजार पचास करोड़ का लक्ष्य रखा था और हमने एक हजार 718 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया। अभी अवधि बाकि है और हम लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा चुके हैं।

यह भी पढ़ें-  Illegal Mining की विभाग को जानकारी देने वाले को राज्य सरकार करेगी सम्मानित, सीएम ने किया 24 लोगों को…

अवैध खनन के मामले में दंड के प्रावधान का जो लक्ष्य था उसके हिसाब दिसंबर तक 95.31 करोड़ रूपये लक्ष्य के विरुद्ध 114.85 करोड़ हमने प्राप्त किया। ये विभाग की उपलब्धि है। हमने मुख्यमंत्री को भी यह सारा डिटेल उपलब्ध करवा दी गई है। अवैध खनन मामले में एक हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। हमलोग अब बाहर से पत्थर और कोयला लाने वाले के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रहे हैं। हमलोग ट्रांजिट चालान शुरू करने जा रहे हैं जिससे हमारे राजस्व में काफी बढ़ोतरी होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार एक बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है। हमारा राजस्व प्राप्ति बढ़ रहा है और निश्चित रूप से विकास की गति भी तेज होगी। एक समय था जब नरसंहार होता था, वह खत्म हो गया। बालू माफियाओं का राज भी जल्दी ही खत्म हो जायेगा। बिहार में बालू के क्षेत्र में ओवरलोडिंग हम लोगो ने खत्म करवा दिया है। हमलोगों ने ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर भारी जुर्माना कर रहे हैं और इसका फायदा है कि ओवरलोडिंग खत्म हो गया है। इससे हमारे सड़क सुरक्षित हो रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Nitish Kumar जायेंगे राजद के साथ? लालू-तेजस्वी के मत अलग तो जदयू-भाजपा ने कहा…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Illegal Mining Illegal Mining Illegal Mining Illegal Mining

Illegal Mining

Saffrn

Trending News

PM Surakshit Matritva Abhiyan: 10वीं वर्षगांठ पर बिहार में विशेष शिविर,...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर 9 जून को बिहार में विशेष शिविर आयोजित होंगे। पहली तिमाही की गर्भवतियों की प्रसव पूर्व...

Ranchi Missing Twins Case: करण-अर्जुन का सात दिन बाद भी नहीं...

 रांची के धुर्वा से लापता 12 वर्षीय जुड़वा भाई करण और अर्जुन का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने जानकारी देने...

Bihar MLC Election 2026: आज नामांकन का आखिरी दिन, NDA ने...

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। विधानसभा की 10 सीटों के लिए...

Ranchi Crime News: गैंगस्टर Prince Khan के नाम पर कारोबारियों से...

रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दो कारोबारियों से 5-5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। विदेशी नंबर से धमकी मिलने...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: INDIA Alliance ने दिखाई एकजुटता, बैजनाथ...

झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। बैजनाथ राम और प्रणव झा 8 जून को संयुक्त रूप से नामांकन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img