बिहार में नहीं चलेगा Illegal Mining का कारोबार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा ‘सरकार करेगी सख्त…’

पटना: नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में खान एवं भूतत्व विभाग के नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद विभाग के मंत्री सह उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोग बालू को लेकर अलग अलग भ्रांतियां पाले हुए हैं, लेकिन हमने बालू उठाव को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हमने बालू राजस्व में 80 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।

पहले बालू परिवहन के लिए परिवहन स्वीकृति में काफी विलंब होता था लेकिन अब हम पहले स्वीकृति देंगे फिर नीलामी करेंगे ताकि परिवहन में कोई परेशानी न हो। उन्होंने अधिनियम में संशोधन की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य रूप से चार संशोधन किया गया है। संशोधन के अनुसार अब अवैध खनन और परिवहन में जो पकडे जायेंगे उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी एवं जुर्माना भी लगाया जायेगा। परिवहन के दौरान अगर पानी का छिड़काव नहीं पाया जायेगा वैसे वाहनों पर पचास हजार रूपये का अर्थदंड लगाया जायेगा।

खनन से जब सरकार को मिलने वाली राजस्व में वृद्धि होगी तो फिर निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग किया जायेगा। वहीं किसानों के खेतों से मिट्टी कटाई के मामले में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अगर खुद के उपयोग के लिए कोई अपने खेत से मिट्टी की कटाई करते हैं तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी, कोई क़ानूनी अरचन नहीं आएगा।

खेतों में जमा होने वाले मिट्टी और गाद की भी नीलामी की जाएगी, इससे राजस्व की भी प्राप्ति होगी तथा किसानों को भी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि अब तक बाहर से गिट्टी समेत अन्य तरह के पत्थर के परिवहन पर बिहार सरकार का कोई कंट्रोल नहीं था लेकिन अब हम उस पर भी शुल्क लगाएंगे और उनका रजिस्टर में एंट्री भी होगा ताकि हमारे पास आंकड़ा भी उपलब्ध हो।

यह भी पढ़ें-  मुन्ना शुक्ला आज करेंगे Patna Court में सरेंडर, ब्रिज बिहारी हत्या कांड में सुप्रीम कोर्ट ने…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Illegal Mining Illegal Mining Illegal Mining Illegal Mining Illegal Mining

Illegal Mining

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...