Koderma: पंचखेरो डैम में डूबे 8 लोगों में से 6 का शव बरामद, दो की तलाश जारी

कोडरमा : जिले के मरकच्चो प्रखंड के पंचखेरो डैम में डूबे 8 लोगों में से 6 लोगों के शव डैम से

बाहर निकाल लिया गया. जबकि दो लोगों की तलाश अभी भी जारी है.

एनडीआरएफ की टीम सुबह 4 बजे से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.

सुबह तकरीबन 6ः30 बजे पंचखेरो डैम में डूबे सीताराम यादव का शव पानी की सतह पर तैरता हुआ मिला,

जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने उसे रेस्क्यू कर किनारे लाया.

इसके बाद उसी स्थान पर शवों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ.

फ़िलहाल एनडीआरएफ के रेस्क्यू ऑपरेशन चलाये 10 घंटे से ज्यादा हो गया है, लेकिन अभी तक दो शव को डैम से बाहर नहीं निकाला जा सका है. मोटर बोट के जरिए अलग-अलग टुकड़ों में एनडीआरएफ की टीम डैम में डूबे बांकी दो लोगों की तलाश में जुटी हैं.

koderma1 1 22Scope News

नाव पलटने से डूबे आठ लोग

गौरतलब है कि रविवार को तकरीबन 11ः00 बजे गिरिडीह के खेतों गांव से घूमने आए 8 लोग डैम में डूब गए थे. एक नाव पर सवार होकर 10 लोग डैम में नौकायान कर रहे थे, तभी नाव में पानी भरने लगा और नाव डूब गई. इस घटना में नाविक और परिवार का एक सदस्य तैरकर जान बचाई. जबकि 8 लोग नाव के साथ ही पानी में डूब गए.

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

घटना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दुख प्रकट किया है और ट्विटर के जरिए संवेदना व्यक्त की है. वही डैम में डूबे नाव को एनडीआरएफ ने ढूंढ लिया हैं और नाव को डैम से बाहर निकाला जा चुका हैं. फिलहाल गिरिडीह और कोडरमा के आला अधिकारी मौके पर कैम्प किये हुए हैं.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Saffrn

Trending News

Big Breaking: नहीं रहीं Asha Bhosle, ब्रीच कैंडी अस्पताल में ...

Bollywood: बॉलीवुड से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर बेहद दुख भरी है। बता दें दिग्गज सिंगर Asha Bhosle का 92 साल की...

आशा भोसले नहीं रहीं — भारत की सुरीली आवाज़ हमेशा के...

मुंबई, 12 अप्रैल 2026: बॉलीवुड की महान पार्श्वगायिका आशा भोसले का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे मुंबई के ब्रीच...

कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही Utpad Sipahi परीक्षा, धनबाद में...

Dhanbad: आज रविवार को Utpad Sipahi परीक्षा चल रही है। धनबाद में इसके लिए 77 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा को कदाचार मुक्त करने...

निरसा के कोयला माफिया में मचा हड़कम, शीतलपुर CISF ने अवैध...

निरसा में अवैध कोयला लोड टेलर गाड़ी का भंडाफोड़ शीतलपुर के CISF के द्वारा किया गया है। शीतलपुर के CISF के द्वारा छापेमारी कर...

Jharkhand Bus Safety Rules 2026: अब सभी बसों में Emergency Braking...

 झारखंड में नई बस सुरक्षा नियम लागू, 1 अप्रैल से नई और 1 अक्टूबर से सभी बसों में एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम अनिवार्य।Jharkhand Bus Safety...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img