सावन की दूसरी सोमवारी पर बरसेगी महादेव की कृपा

सावन का महीना चल रहा है। यह महीना भगवान भोले शंकर को समर्पित है। सावन महीने में सोमवार का तो खास स्थान है। इस दिन भगवान शिव के भक्त खास पूजा करते हैं। 2 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार है। ऐसी मान्यता है कि सावन मास में भगवान शिव माता पार्वती के साथ पृथ्वी का भ्रमण करते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। सावन का मास बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। सावन के महीने में शिवभक्त पूरे महीने भगवान शिव की भक्ति में डूबे रहते हैं और भगवान शिव की पूजा और उपासना करते हैं।

सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन में सोमवार की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। सोमवार का दिन भगवान शिव का प्रिय दिन माना गया है। इसीलिए सावन मास के सोमवार को भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत उत्तम माना गया है। सावन सोमवार पर भगवान शिव का अभिषेक और श्रृंगार किया जाता है। भगवान शिव को उनकी प्रियों चीजों का भोग लगाया जाता है।

आज सावन का दूसरा सोमवार है। भगवान शिव की पूजा का विशेष संयोग भी बन रहा है। आज सावन का दूसरा सोमवार है। 02 अगस्त 2021, सोमवार को पंचांग के अनुसार इस दिन नवमी की तिथि और कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। वहीं चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा।  पंचांग के अनुसार नवमी की तिथि का आरंभ 01 अगस्त 2021 को प्रात: 07 बजकर 59 पर होगा। नवमी की तिथि का समापन 02 अगस्त को 10 बजकर 30 मिनट पर होगा। सावन के दूसरे सोमवान में शिवजी का अभिषेक करने से जीवन में मान सम्मान में वृद्धि होती है और बाधाएं और परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

जानिए, सावन क्यों है भगवान शिव को सबसे प्रिय महीना

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में थोड़ी राहत, IOC ने जारी किया रेट

नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में थोड़ी राहत मिली है। आईओसी ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। कंपनी ने 2 अगस्त को ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत ऊंचाई पर होने के बाद भी भारतीय बाजार में बीते 16 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई फेरबदल नहीं किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाजार में इंडियन ऑयल के मुताबिक पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका है।

टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतने पर पीवी सिंधू ने कहा- देश के लिए मेडल जीतना गर्व का पल

टोक्यो : टोक्यो ओलंपिक में स्टार शटलर पीवी सिंधू ने चीन की बिंग जियाओ को सीधे सेटों में हराकर बैडमिंटन महिला सिंगल के मुकाबले का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। इससे पहले पीवी सिंधू रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। इस तरह वह ओलंपिक में दो मेडल जीतने वालीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक में चीनी खिलाड़ी को 21-13, 21-15 से हरा दिया।

ब्रॉन्ज पदक जीतने के बाद पीवी सिंधू ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक काफी कठिन था और कांस्य रियो ओलंपिक में उनके रजत पदक की तुलना में जीतना ज्यादा कठिन था। सिंधू ने जीत के बाद कहा कि बहुत लोगों को उम्मीद नहीं थी कि वह 2016 में रियो ओलंपिक में सिल्वर जीतेंगी।

सिंधू ने कहा कि, यह मुझे वास्तव में बहुत खुश महसूस करा रहा है, क्योंकि मैंने इतने सालों तक कड़ी मेहनत की है। मेरे अंदर बहुत सारे इमोशंस चल रहे थे- क्या मुझे खुश होना चाहिए कि मैंने कांस्य जीता या दुखी हूं कि मैंने फाइनल में खेलने का मौका खो दिया, लेकिन कुल मिलाकर, मुझे इस एक मैच के लिए अपने इमोशंस को रोकना करना पड़ा और मैच में मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। मैं वास्तव में काफी खुश हूं और मुझे लगता है कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है। देश के लिए मेडल जीतना गर्व का पल है।

असम और मिजोरम के बीच चल रहे सीमा विवाद जल्द सुलझेगी, अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री से की बात

नई दिल्ली : असम और मिजोरम के बीच चल रहे सीमा विवाद अब जल्द ही सुलझेगी। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि वो बातचीत के जरिए मुद्दा सुलझाएंगे। मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा और गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत के बाद कहा कि दोनों राज्यों के बीच जो भी विवाद है उसे बातचीत और मैत्रीपूर्ण रवैये के साथ सुलझा लिया जाएगा।

गृहमंत्री अमित शाह के साथ रविवार को बातचीत के बाद मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने कहा कि फोन कॉल के दौरान फैसला किया गया कि सीमा विवाद का सौहार्दपूर्ण तरीके से सार्थक संवाद के जरिये समाधान किया जाए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ फोन पर केंद्रीय गृहमंत्री और असम के मुख्यमंत्री से हुई बात के मुताबिक, हम मिजोरम-असम सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण माहौल में सार्थक वार्ता के जरिये सुलझाने पर सहमत हुए हैं।’’

हेमंत बिस्व शर्मा ने ट्वीट करके जानकारी दी कि उन्होंने असम पुलिस को निर्देश दिया है कि मिजोरम से राज्यसभा सांसद के. वनलालवेना के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लिया जाए। लेकिन हिंसा मामले में जिन पुलिसवालों के खिलाफ केस दर्ज है, उन पर मुकदमा चलता रहेगा।

भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

मुजफ्फरपुर : बस और स्कार्पियों के बीच जोरदार टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हो गए। यह हादसा हथौड़ी के पास हुई है। सूचना मिलते ही हथौड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को  SKMCH में भर्ती कराया गया, वहीं मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है।

हादसे के बाद लगी जाम को हटाकर आवागमन शुरू कर दिया गया। पुलिस के अनुसार स्कार्पियो सीतामढ़ी की तरफ से और बस मुज़फ़्फ़रपुर की तरफ से आ रही थी, तभी अचानक दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की एक किलोमीटर तक इसकी आवाज़ सुनी गई.

हादसे में स्कार्पियो सवार 2 लोगों की मौत हो गई और बस चालक समेत आधा दर्जन लोग ज़ख़्मी हो गए। जबकि स्कार्पियो चालक घायल अवस्था में फंसा रहा। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।

पटना : सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत, जीप में पीछे से अनियंत्रित हाइवा ने मारी टक्कर

तेज बारिश नहीं झेल पाया चेकडैम, किसानों ने कहा- निर्माण में हुई धांधली

लातेहार : सदर वन क्षेत्र के कोमो में चेकडैम टूटने से किसानों की कई एकड़ धान की खेती बर्बाद हो गई। यह चेक डैम वन विभाग की कैम्पा योजना के तहत करीब साढ़े छह लाख की लागत से बना था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल निर्माण के दौरान गुणवता का ख्याल नहीं रखा गया और इसमें धांधली की गई। जो चेकडैम बनाया गया उसके दिवार निर्माण में सिर्फ मिट्टी की भरावट कर उपरी हिस्से को प्लास्टर कर दिया गया। इसकी वजह से चेकडैम टूट गया।

इस बारे में जब रेंजर से पूछा गया तो उन्होंने अनियमितता की बात को टालते हुए कहा कि बारिश के बाद चेकडैम को दुरुस्त करा लिया जायेगा।

होटल एमराल्ड पर प्रशासन का चाबुक

राजधानी रांची में नदियों और जलाशयों पर हुए अवैध निर्माणों पर झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से आपत्ति जताये जाने के बाद स्थानीय प्रशासन नींद से जागा है, और आनन फानन में अवैध निर्माण के मामलों पर सख्त फैसले लेने लगा है। इसी क्रम में हिनू में होटल एमराल्ड पर नगर आयुक्त का चाबुक चला है और 72 घंटों के अंदर होटल को सील करते हुए तय जुर्माने की राशि 30 दिनों में नहीं चुकाने पर होटल तोड़ने का आदेश दिया हैं। इस बारे में पूछे जाने पर नगर निगम के डिप्टी मेयर ने इसे प्रशासन का फैसला बताया, मगर अवैध निर्माण तोड़े जाने को लेकर स्थानीय प्रशासन पर हाईकोर्ट को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कानून में संशोधन की जरूरत पर जोर दिया।

वहीं नगर निगम के डिप्टी मेयर ने पिछले दो दिनों के अंदर हुई बारिश से राजधानी रांची में मची तबाही के लिये नगर निगम से ज्यादा राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया, उन्होंने कहा कि नगर निगम फंड के लिये सरकार पर निर्भर हैं, निगम को अपनी योजनाएं पूरी करने के लिये पर्याप्त फंड नहीं मिल पाता हैं, उसपर से उन्होंने 2006 की डीपीआर रिपोर्ट के आधार पर 2016 में नालियों का निर्माण गलत तरीके से किये जाने को तबाही का कारण बताया।

नगर निगम बरसात में मची तबाही के लिये राज्य सरकार को जिम्मेदार बताते हुए अतिक्रमण और अवैध निर्माण तोड़ने से आम लोगों को हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए उन्हें नियमित करने के पक्ष में हैं। मगर सवाल ये भी है कि आखिर अवैध तरीके से लाखों की संख्या में जब अतिक्रमण कर मकानों और व्यवसायिक परिसरों का निमार्ण हो रहा था, तब नगर निगम और स्थानीय प्रशासन कौन सी नींद में सोये हुए थे।

काले चने में सेहत का ख़ज़ाना

बालों की समस्याओं से अगर आप परेशान है तो जाने काले चने की खूबी

आप बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो काले चने खाएं। इससे आपके बालों को ढेर सारे फायदे मिलते हैं और बालों का विकास बहुत तेजी से होता है।

काले चने में कई पोषक तत्व

काले चने में भरपूर विटामिन और खनिजों का भंडार हैं। काला चना एक कप में लगभग 210 कैलोरी, 3.70 g फैट, 320mg सोडियम, 30g कार्बोहाइड्रेट,  9.5g फाइबर,6g शुगर और दैनिक जरूरत का लगभग 10.5g प्रोटीन होता है। जो आपके बालों की हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है। इससे बालों के फाॅलिकल्स (Follicles) मजबूत रहते हैं और बालों का झड़ना कम होता है। भीगे हुए काले चने का नियमित रूप से सेवन करने से बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने में भी मदद मिलती है।

1. बालों के विकास के लिए लाभदायक

अगर आप सुबह सुबह उठ कर काले चने का सेवन करते है तो ये आपके बालों को काफी फायदा करेगा क्यूंकि इसमें विटामिन बी और जिंक दोनों ही पोषण आपके बालों को प्रोटीन देगा और आपके बालों को लम्बा करेगा जिससे जरुरी फायदे भी बालों को मिलेगी और विकाश तेज़ी से होगा…..

2. बाल झड़ने से मिलेगी राहत

बालों में आज के समय में झरने की समस्या काफी ज्यादा बढ़ चुकी है….अगर आपको भी इस समस्या से निज़ात पाना चाहते है तो काले चने से बेहतर उपाय कुछ नहीं….काले चने में विटामिन ए और जिंक होते हैं जो आपके बालों की सेहत के लिए जरूरी होते हैं और इनमे से किसी भी पोषक तत्वों की कमी आपके बालों में होगी तो बालों के झरने की समस्या पैदा होना लाज़मी है…..इसलिए हमें अपनी डाइट पे ध्यान देने की जरुरत है….और काला चना इन् सभी चीजों की कमी को पूरा करता है….. 

3. डेंड्रफ का उपचार

अगर आपके बालों में हर मौसम में बहुत अधिक डेंड्रफ होता है और आप इससे परेशान हो गई हैं तो 4 चम्मच काले चने का आटा लें और उसे लगभग डेढ़ कप पानी के साथ अच्छे से मिला दें। इसका एक पेस्ट बना लें और उस पेस्ट से अपने बालों में मसाज करें। ऐसा आपको हर रोज करने की जरूरत नहीं है। बल्कि जिस दिन आप सिर धो रही हों उससे कुछ समय पहले इसे अपने बालों में लगाएं और फिर सिर धो लें।

बोकारो कॉलोनी में लगी आग, लाखों की गाड़ियां खाक

बोकारो : सेक्टर 8B  में आग लगने से 3 बाइक सहित 2 साइकिल जल गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया पर तब तक बाइक और साइकिल जलकर खाक हो चुकी थी। ब्लॉक संख्या 1349 से 1357 के ब्लॉक में सीढ़ी के नीचे रखें गाड़ियों में अचानक आग लग गई। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।

वहीं स्थानीय लोग सेल प्रबंधन पर नराजगी जताते हुए दिखे। प्रबंधन ने आवास की सुविधा तो दी है पर गैरेज की सुविधा नहीं दी है जिस कारण असामाजिक तत्वों को इस तरह की हरकतों को अंजाम देने का मौका मिलता है। गाड़ियों में आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीमा कंपनी के एजेंट ने कहा की आग में जली गाड़ियों की क्लेम की जाँच करने आये हैं।

बोकारो स्टील से जमीन वापसी सहित अन्य मुद्दों को लेकर एकजुट हुए विस्थापित

बोकारो : बोकारो स्टील से जमीन वापसी सहित अन्य मुद्दों को लेकर बोकारो विस्थापित मंच अब आगे की लड़ाई लड़ेगी। इस बात की घोषणा सेक्टर चार कांग्रेस कार्यालय में विस्थापित संगठनों की हुई आवश्यक बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

बैठक में बोकारो विस्थापित मंच का मुख्य संरक्षक आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मंत्री उमाकांत रजक को बनाया गया है। बैठक में बेरमो से भाजपा के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी, जेएमएम जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी समेत सभी दल के नेता मौजूद रहे।

बैठक में आज कमेटी की घोषणा की गई। मीडिया से बात करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो ने बताया कि मंच 10 सूत्री मांगों को लेकर विस्थापितों की लड़ाई शुरू करने वाली है। जिसमें जमीन वापसी, मुआवजा बोकारो में बनने वाले क्रिकेट स्टेडियम सहित अन्य मुद्दे शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री और सभी कैबिनेट मंत्रियों के पास मंच अपनी व्यथा को रखने का काम करेगा।

मुख्य संरक्षक उमाकांत रजक ने बताया कि विस्थापितों का संगठन बोकारो में कोई नया संगठन नहीं है, पूर्व से कई संगठन यहां चल रहे हैं। सभी के सहयोग से एक मंच बनाया गया है। जिसमें सभी मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति बनाते हुए लड़ाई लड़ी जाएगी।

बहुत जल्द किया जाएगा 20 सूत्री कमेटी गठन-राजेश ठाकुर]