सीबीएससी (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने कक्षा 10वीं के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के पेज पर कक्षा 10वीं के रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर कर दिया गया है।
सेमीफाइनल में बेल्जियम से 5-2 से हारी भारतीय हॉकी टीम
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में बेल्जियम ने 5-2 से हरा दिया। इस हार के बाद भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी। वही पीएम मोदी ने भारतीय टीम के खेल पर ट्वीट कर कहा- हमें भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है, जीत और हार जीवन का हिस्सा, टीम ने श्रेष्ठ प्रर्दशन किया।
जी उठी भारतीय हॉकी
खेल की खासियत ये होती है कि ये आंखों से उतरता है और सांसों में धड़कता है। सुबह महिला हाकी की जीत दिलों में पहले उतरी या आंखों में कहना मुश्किल है। महज एक शून्य की बढ़त और सामने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम। ये जीत लेने की जिद थी या हॉकी को जी लेने की जिजीविषा समझ में आए तो लिखूं। इस जीत को ओलंपिक में महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल तक के सफर से जोड़कर ना देखें। ये कुंद होती भारतीय स्टाइल की हॉकी को जीवनदान है। भारतीय हॉकी पर नब्बे के दशक के उत्तरार्ध से आंसू बहाने का सिलसिला शुरू होता है। 2004-05 में मैं जब इंडिया टीवी में था तब इस पर विस्तार से चर्चा की। वहीं नरिंदर ब़त्रा जी से बात हुई। वो भी हॉकी में सुधार के लिए उस समय के हॉकी फेडरेशन से अपने हिस्से की लड़ाई लड़ रहे थे। साझा थी तो ये चिंता कि भारतीय हॉकी की स्थिति कब सुधरेगी ? उन्हें उनका मुकाम मिला और अब जब हॉकी टीम को देखता हूं तो ऐसा लगता है कि वो लड़ाई निश्चित मुकाम तक पहुंच गई है। ध्यान दीजिएगा कि भारतीय हॉकी को धीरे धीरे मारा गया था। तब ये तर्क था कि भारतीय स्टाइल की हॉकी एस्ट्रो टर्फ पर टिक नहीं सकती। अब इसे फिर से जिंदा किया जा रहा है बिना मौलिकता खोए।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन इस बात का पक्का यकीन है कि भविष्य में इंडियन ड्रिबलिंग पर विश्व हॉकी को नाचना होगा। हॉकी में पावर गेम ही सब कुछ नहीं। बधाई……….सिर्फ जीत के लिए नहीं बल्कि भारतीय हॉकी के पुनर्जीवित होने पर भी…..
आरक्षण की मांग को लेकर आजसू पूरे राज्य में करेगी धरना-प्रदर्शन
जमशेदपुर : आजसू पार्टी 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर राज्य भर में 8 अगस्त को प्रदर्शन करेगी। 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस है। इस दिन राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों के समक्ष पार्टी कार्यकर्ता धरना देंगे। सोमवार को जमशेदपुर में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में पार्टी के प्रधान महासचिव और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस भी उपस्थित रहे। वहीं उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिएं। पूर्व मंत्री ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर यह फैसला लिया गया।
केंद्र इनकार कर रहा तो हेमंत सरकार करे जातीय जनगणना-कांग्रेस
रांची : कांग्रेस पार्टी ने सीएम हेमंत सोरेन से जातीय जनगणना कराने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश किरण महतो ने इस संबंध में सीएम को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार ने जाति अधारित जनगणना कराने से इनकार कर दिया है। ऐसे में पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और कमजोर वर्ग के लोगों की संख्या का सही पता नहीं पायेगा और उनके उत्थान के लिए सही नीति नहीं बन पायेगी। इसलिए कांग्रेस ने राज्य सरकार से अपने संसाधन से जातीय जनगणना कराने का आग्रह किया है ताकि राज्य में सामाज के पिछड़े वर्गों की वास्तविक संख्या की जानकारी मिल पायेगी और सरकार उनकी सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए सही योजना बना पायेगी।
मनोज झा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता
रांची: बुन्डू के अधिवक्ता मनोज झा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। प्रेसवार्ता में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार, डीएसपी नीरज कुमार मौजूद रहे। गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और इसमें संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली, एक बलेनो कार, एक मोटरसाईकिल और 6 मोबाईल बरामद किया गया है। बता दे की अधिवक्ता मनोज कुमार झा की हत्या 26 जुलाई को रड़गांव में हुई थी। हत्याकांड में जमीन विवाद का मामला सामने आया था ।
पानी छोड़ना पड़ा महंगा, घरों में घुसा गंदा पानी
झरिया : धनबाद के झरिया में पिछले दिनों हुए लगातार बारिश के कारण राजा तालाब का जलस्तर बढ़ गया था, जिस वजह से राजा तालाब का पानी छोड़ा गया। पानी छोड़ते ही गुरु नानक रोड में जलजमाव हो गया और लोगों के घरों में गंदा पानी घुस गया है।
पानी जमा होने पर सुरक्षा को देखते हुए विद्युत विभाग ने लाइट काट दी है जिससे लोगों के सामने पीने के पानी के साथ-साथ खाना बनाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई घरों में पानी 3 फीट से ज्यादा जमा हो गया है। सड़कों पर पानी ऐसे जमा है मानों सड़के तालाब में तब्दील हो चुकी हैं।
कभी नहीं होगी खून की कमी, खाने में शामिल करें 5 चीज़ें
आज के दौड़ भाग वाली जिंदगी में हम सेहत का ख्याल नहीं रख पाते है। जिससे हीमोग्लोबिन की कमी से शिकायत का सामना करना पड़ता है, जिससे कई तरह की बीमारियों से हमारे शरीर को झेलना पड़ता है। शरीर में उचित रक्त की मात्रा न होने पर कमजोरी, चक्कर आना, अनिद्रा, थकावट जैसी समस्याएं के साथ कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा शरीर में खून की कमी होने के कारण शरीर का रंग पीला और बेजान हो जाता है। ऐसे में अगर हम अपनी डाइट को बेहतर कर लें और खून बढ़ाने वाली कुछ चीजें शामिल कर लें, तो हमारे अंदर खून की कमी दूर हो सकती है।
चुंकदर
चुंकदर कैल्शियम, आयरन और विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर देता है। इसमें भी ढेर सारा फोलिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा फायबर, मैग्नीज़ और पोटेशियम का खजाना भी छिपा है इसमें। चुकंदर हॉर्मोनल बैलन्स मेन्टेन करता है। चुकंदर का नाइट्रैट शरीर में आने के बाद नाइट्रिक आक्साइड बनाता है, जोकि ब्लड सर्कुलेशन बढ़िया करता है।
अनार
अनार में ज्यादा मात्रा में प्रोटिन, कार्बोहाईड्रेट, फाइबर, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। अनार रक्तसंचार वाली बीमारियों से लड़ता है। इसे खाने से PSA का स्तर घट जाता है और कैंसर से लड़ने में बहुत मदद मिलती है। खून की कमी को पूरा करता है
अंजीर
अंजीर में विटमिन ए, सी, के, बी के साथ-साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीन, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। खून की खराबी में सूखे अंजीर को दूध एवं मिश्री के साथ लगातार सेवन करने से खून के विकार नष्ट हो जाते हैं।
खजूर
कॉपर, मैग्निसियम, मैग्नीज़, विटामिन बी6 , निआचिन, पैंटोथेनिक एसिड और रिबोफ्लाविन खजूर में होते हैं। इसमें कैल्शियम के साथ-साथ आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो न केवल शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि शरीर को आवश्यक उर्जा भी प्रदान करता है।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी विटामिंस, फायबर और हाई लेवल के एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्त्रोत है। यह सोडियम फ्री, फैट फ्री और कोलेस्ट्रॉल फ्री खाद्य है। यह मैग्निज़ और पोटेशियम की बढ़िया मात्रा देता है। स्ट्रॉबेरी हमारे शरीर में खून का निमार्ण करता है और साथ ही रक्तचाप पर नियंत्रण रखता है।
कितनी देर तक नहाना है सही
ज्यादा देर तक नहाना है पसंद, तो हो जाएं सावधान
कितनी देर तक नहाना है शरीर के लिए सही
हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है की ज्यादा देर तक नहाने से हमारी त्वचा हो जाती है। क्यूंकि हमारे स्किन में जो नेचुरल आयल होते है वह ज्यादा देर तक नहाने से चले जाते हैं और हमारी स्किन डैमेज हो जाती है। इसलिए हमें नहाने के समय को सिमित रखना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा हमें 10 मिनट तक नहाना चाहिए।
ज्यादा देर तक नहाने के नुकसान
स्किन के साथ -साथ देर तक नहाना हमारे पाचन को भी हानि पहुंचाता है। आहार से मिलने वाले विटामिन्स और पोषक तत्वों को अलग करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है।
ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाने से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है।
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार, बार-बार नहाने से ऐसे बैक्टीरिया बह जाते हैं जिनकी शरीर को इंफेक्शन से बचाने के लिए जरूरत होती है।