रांची: बुन्डू के अधिवक्ता मनोज झा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। प्रेसवार्ता में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार, डीएसपी नीरज कुमार मौजूद रहे। गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और इसमें संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली, एक बलेनो कार, एक मोटरसाईकिल और 6 मोबाईल बरामद किया गया है। बता दे की अधिवक्ता मनोज कुमार झा की हत्या 26 जुलाई को रड़गांव में हुई थी। हत्याकांड में जमीन विवाद का मामला सामने आया था ।

Trending News
पूर्व MP के मकान पर ड्रग विभाग का छापा, लगभग 25...
गयाजी : गयाजी में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले में पूर्व...
अमेरिका-ईरान तनाव का असर, बिहार में ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी,...
पटना : बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...
अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व...
गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार...
सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...
मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने CNG इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी...
पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार सरकार ईंधन बचाने को लेकर लगातार एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। सरकार...

Best Packaging Solution Provider of Jharkhand





