झरिया : मालगाड़ी की चपेट में आने से जीआरपी के एएसआई की दर्दनाक मौत

झरिया (धनबाद) : मालगाड़ी की चपेट में आने से जीआरपी के एएसआई की दर्दनाक मौत हो गई. एएसआई के दो भागों में शरीर बंट गया. मामला भागा रेलवे स्टेशन का है. घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंच कर जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई. वहीं घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है. घटना देर शाम की है.

संध्या 6 बजे जीआरपी के एएसआई व प्रभार प्रभारी 45 वर्षीय बबलू पाठक की दर्दनाक मौत हो गई. दो भागों में कटा हुआ सर धड़ से अलग हो गया था. स्थानीय लोगों ने इसे आत्महत्या बताया है. मौके पर जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह जीआरपी पुलिस, घटना स्थल पर पहुंची. धनबाद रेलवे के डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के आने के बाद ही निर्णय लिया जायेगा.

रेलवे पुलिस ऑफिसर एसोसिएशन ने की ये मांग

रेलवे पुलिस ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र हांसदा एवम महासचिव नवल सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर रेलवे प्रशासन से मांग की है मृतक के परिजनों को मुआवजा एवं परिवार के सदस्य को रेलवे में नौकरी दिया जाये. जरूरत पड़ने पर एसोसिएशन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा.

रोहतास जिले के रहने वाले थे मृतक बबलू पाठक

मृतक बबलू पाठक मूलत रोहतास जिले बिहार के रहने वाले हैं, उनके परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है. भागा जीआरपी ने रेलवे ट्रेक से बबलू का सब हटा कर अपने कब्जे में ले लिया है. शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा. फिलहाल जो रेलवे के क्वार्टर में रहते हैं, उसका ताला परिवार एवम उच्च अधिकारियों के आने के बाद ही खोला जाएगा.

रिपोर्ट: सचिन

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...