Jamtara : भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों से मिलने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी…

Jamtara : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी  नारायणपुर पहुंचे हैं जहां महतोडीह और चंद्रपुर के दो युवकों, प्रेम राय और पप्पू शेख, की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य युवक, डब्लू राय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे धनबाद के पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Garhwa Murder : निर्दयी पति! पत्नी को कुदाल से काटकर उतारा मौत के घाट और फिर… 

मंत्री डॉ. अंसारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और उन्हें इस कठिन समय में सांत्वना और आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने स्थानीय बीडीओ को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ अभिलंब उपलब्ध कराया जाए।

455 22Scope News

ये भी पढ़ें- Gumla : 10 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली दुर्गा सिंह दो सहयोगियों के साथ धराया, भारी मात्रा में… 

Jamtara : “एक हेलमेट से बच सकती थी हमारे बच्चों की जान, मैं इस परिवार के साथ हर पल खड़ा हूं”

इसके अलावा, मंत्री जी ने थाना प्रभारी को हिट एंड रन मामले में तत्काल कार्रवाई करने और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया है। डॉ. इरफान अंसारी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुःखद है। मैं इस पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : भूमि विवाद में दो गुटों में भिड़ंत के बाद बिगड़ा माहौल, पुलिस बल तैनात… 

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। उन्होंने कहा कि यदि मृतक युवकों ने हेलमेट पहना होता, तो शायद यह हादसा टल सकता था। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे।

निमाई मंडल की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img