Pakur News: बंद घर को निशाना बना रहें चोर, लाखों के जेवर और नकद लेकर हुए फरार

Pakur News: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के बागान पाड़ा स्थित विष्णु कुमार अग्रवाल के बंद घर में रविवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया. परिवार 29 नवंबर को बेटी की शादी में पश्चिम बंगाल के आसनसोल गया हुआ था. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. सोमवार देर शाम जब परिवार वापस लौटें तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पाया गया. चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और पूरे घर में रखे कीमती जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए.

Pakur News: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया, जिन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए. थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. आसपास लगाए गए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि चोरों का सुराग मिल सके. उन्होंने कहा कि फिंगरप्रिंट और फुटेज की मदद से जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. पाकुड़ से अजय चौधरी की खबर…

Bokaro News: सिटी सेंटर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 400 से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...