Advertisement
Advertisement

Palamu: 5 लाख के इनामी नक्सली मुखेदव यादव पर इतने गंभीर मामले थे दर्ज, मुठभेड़ में मारा गया, जानिए कैसे हुआ ऑपरेशन

Palamu: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। 13 सितंबर 2025 को पलामू पुलिस, कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 5 लाख के इनामी नक्सली मुखेदव यादव उर्फ तुफान जी को मार गिराया। तुफान प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (TSPC) का सब-जोनल कमांडर था और उस पर कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे।

Palamu: कैसे हुआ ऑपरेशन?

पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना मिली थी कि 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर शशिकांत गंझू, 5 लाख के इनामी मुखेदव यादव और सब-जोनल कमांडर उमेश सिंह खेरवार अपने 5-6 साथियों के साथ मनातू/तरहसी थाना क्षेत्र के सिल्दिलिया खुर्द, पंचरुखिया और गौरवाटांड़ के जंगलों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

इस सूचना के आधार पर A/C 209 कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर (एसाल्ट ग्रुप-36 व 17), और पलामू जिला बल की संयुक्त टीम ने पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार और पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष अभियान शुरू किया।

जैसे ही सुरक्षाबल इलाके में पहुंचे, नक्सलियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग बंद होने के बाद जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया, तो एक नक्सली का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान मुखेदव यादव उर्फ तुफान जी (पिता: बदरी यादव) के रूप में की गई।

Palamu: क्या-क्या बरामद हुआ?

घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और सामग्री बरामद की गई, जिनमें एक 5.56 इंसास रायफल, एक पिस्टल, तीन इंसास मैगजीन, 146 जिंदा कारतूस, तीन खोखा, एक बॉकी टॉकी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं व राशन सामग्री शामिल हैं।

Palamu: मुखेदव यादव का आपराधिक इतिहास

मुखेदव यादव पर झारखंड के कई जिलों (पलामू, चतरा) में कुल 27 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, पुलिस पर हमला, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, और UAPA (गैरकानूनी गतिविधियाँ रोकथाम अधिनियम) के तहत मामले शामिल हैं। वह लंबे समय से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था और कई बार पुलिस पार्टी पर हमला कर चुका था।

Palamu: पुलिस की अपील

पलामू पुलिस ने सभी सक्रिय नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने और आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाने की अपील की है। पलामू पुलिस ने कहा है, “पलामू पुलिस सभी नक्सलियों से अपील करती है कि नक्सल का कार्य छोड़‌कर समाज के मुख्या धारा से जुड़ें एवं झारखण्ड सरकार की नई पुर्नवास एवं आत्मसर्मपण नीति से जुड़कर इसके तहत मिलने वाले सभी लाभ और सुविधा उठाएं।”

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...