Palamu Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने साईकिल सवार को कुचला, मौत…

Palamu Accident : पलामू में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने राह चलते साइकिल सवारो को कुचल दिया। हादसे में साईकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान असगर हवारी के रुप में हुई है जो चियांकी भीमगढ़ा का रहने वाला बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : अनजान नंबर से आया फोन और मांगने लगा 5 करोड़ की रंगदारी, मामला दर्ज… 

Palamu Accident : ग्रामीणों ने शव के साथ किया सड़क जाम

घटना मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड की बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण उग्र हो गए और शव के साथ सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के बाद वहां आवागमन ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारे लग गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर रास्ता साफ कराया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : खिजरी में प्रत्याशियों के बीच होगा चुनावी रण, स्क्रूटनी की बाद इनका नामांकन हुआ रद्द… 

वहीं घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक असगर अपनी साईकिल से सड़क पर जा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क के अगल-बगल में बहुत सारी दुकाने खुल गई जिसके कारण राह चलते लोगों को सड़क पर होकर ही जाना पड़ता है जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती है।

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...