पलामू के संतरे से सजेगी राजधानी की मंडियां, सैंकड़ों एकड़ में लहलहा रही है फसल

Palamu– सुखाड़, नक्सलवाद, बेरोजगारी और विस्थापन का दंश झेलते पलामू के किसानों को कृषि अनुसंधान केंद्र, पलामू  द्वारा संतरे की खेती से किए जाने से अपनी जर्जर किस्मत बदलने की उम्मीद जागी है. किसानों के सामने पर्याप्त वारिश के अभाव में अपनी जमीन परती रखने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचता था. लेकिन कृषि अनुसंधान केंद्र, पलामू  में सैकड़ों में एकड़ लहलहाती संतरे की खेती से उनके सपने अब पूरे होते नजर आ रहे हैं.

दरअसल कृषि अनुसंधान केंद्र, पलामू ने 2007 में नागपुर से हजारों संतरे के पौधों को मंगवा कर सकड़ों एकड़ में इसका प्लांटेशन करवाया, कुछ ही दिनों में ये सभी पौधे फसल देने लगे.अब हर साल लाखों रुपये की कमाई होती है. कृषि अनुसंधान केंद्र, पलामू का यही प्रयोग किसानों को प्रेरित कर गया. उन्हे अपनी किस्मत बदलने का महामंत्र मिल गया.

संतरे की खेती 22Scope News

किसानों का कहना है कि संतरे की खेती और इसकी लहलहाती फसल देखकर हमें भी इसकी खेती करने की प्ररेणा मिल रही है. कम बारिश होने के कारण हमारा जमीन परती रहा करता था. शायद ही कभी हम खेती कर पाते थें. लेकिन कृषि अनुसंधान के इस प्रयोग को देख कर हमें हिम्मत मिली है. हमारे सपने को पंख लगे है.

अब इस संतरे की खेती को देखने के लिए यहां किसानों की भीड़ जमा रहती है, किसान इसकी बारीकियों को समझ रहे है, कृषि वैज्ञानिक भी किसानों को पूरी जानकारी और उसकी बारीकियां समझाने का प्रयास कर रहे हैं, इसके साथ ही हर मुमकिन सुविधा देने का आश्वासन दिया जा रहा है.

कृषि अनुसंधान केंद्र, चियांकी के वैज्ञानिक प्रमोद कुमार का कहना है कि कृषि अनुसंधान केंद्र के अलावा कई गांवों में किसानों ने इसकी खेती प्रारम्भ कर दिया गया है. जल्द ही पलामू के संतरे आपको राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में देखने को मिलने पर हैरानी नहीं होगी.  फिलहाल अभी इसकी बिक्री पलामू शहर और इसके ग्रामीण हाटों में की जा रही है.

संजीत यादव

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...

Jharkhand Police Recruitment: 11 साल से इंतजार कर रहे 800 अभ्यर्थियों...

 झारखंड पुलिस आरक्षी भर्ती 2015 मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 800 से अधिक मूल याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। राज्य को चार सप्ताह...

Ranchi Crime: डॉक्टर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी, जान से...

 रांची के अशोक नगर निवासी डॉक्टर दुर्गा चरण सिन्हा से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का...