साहिबगंज पहुंचे पंकज मिश्रा, बोले- हम डरने वाले नहीं

साहिबगंज : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा देर रात साहिबगंज पहुंचे.

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

ईडी की छापेमारी पर पंकज मिश्रा ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं

और इस छापेमारी से चिंतित भी नहीं हैं. हम ईडी के हर सवाल का जवाब देंगे.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के इशारे पर यह सब खेला चल रहा है.

पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान पंकज मिश्रा ने ये बातें कहीं.

pankaj mishra 2 22Scope News

ना हम विचलित हैं, ना हम चिंतित हैं

उन्होंने कहा कि हम अपने इलाज को बीच में छोड़ कर कार्यकर्त्ताओं मिलने पहुंचा हूं, ताकि पार्टी कार्यकर्ता हतोत्साहित ना हो. पंकज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ना हम विचलित हैं, ना हम चिंतित हैं, हम काफी बुलंद हैं. मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. ईडी को हर सवाल का जवाब देंगे. ईडी हम से जो भी पूछना चाहे पूछे.

pankaj mishra2 22Scope News

पहले सीबीआई फिर ईडी को लगाया- पंकज मिश्रा

झामुमो कार्यकर्ता ईडी की गीदड़ भभकी से हतोत्साहित ना हो. हमारे ऊपर इसके पूर्व में भी सीबीआई की टीम को हमारे पीछे लगाया. उसका नतीजा क्या हुआ वो सबको पता है. अभी ईडी को लगाया गया है, लेकिन पंकज मिश्रा डरने वाला नहीं है. हमारे अनुपस्थिति में हमारे पार्टी कार्यालय का ताला तोड़कर प्रवेश किया. ईडी को इस तरह की कार्रवाई नहीं करनी चाहिए.

भाजपा के इशारे पर चल रहा खेला

हमारे अनुपस्थिति पर हमारे रूम को सील कर देते. जितनी जगह छापेमारी हुई सब में हमारे नाम को घसीटा गया. इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा के इशारे पर यह सब खेला चल रहा है. बता दें कि पंकज मिश्रा का बरहेट के समीप कार्यकर्ताओं ने लौटने पर जोरदार स्वागत किया. ईडी की छापेमारी के बाद उत्तराखंड इलाज कराने गये पंकज मिश्रा सड़क मार्ग से बरहेट होते हुए शनिवार को साहिबगंज पहुंचे.

रिपोर्ट: अमन

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...