Advertisment

BPSC छात्रों के समर्थन में पप्पू का बिहार बंद, सचिवालय हॉल्ट स्थित रेल ट्रैक पर किया चक्का जाम

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) छात्रों के समर्थन में सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को बिहार बंद बुलाया है। इसी कड़ी में बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पप्पू यादव ने अपने समर्थकों के साथ पूरे प्रदेश में रेल चक्का और एनएच को जाम कर विरोध प्रदर्शन जारी है। सुबह सुबह पप्पू यादव ने सचिवालय हॉल्ट पर रेल चक्का को रोक दिया और बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में लवे ट्रैक के बीचों-बीच जाकर बैठ गए, पटना पुलिस ने जबरदस्ती ट्रैक से हटाया।

पप्पू यादव ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मैं बीपीएससी छात्रों के लिए लाठी गोली खाने की तैयार हूं। सदन से सड़क तक बीपीएससी छात्रों की लड़ाई लड़ूंगा। बीपीएससी री-एग्जाम को लेकर में सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा। कपिल सिब्बल से हमारी बात हुई है। पेपर लीक आज के समय का सबसे बड़ा मुद्दा हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प हैं बिहार से पेपर लीक को खत्म करना है। बच्चों के भविष्य के लिए हम लड़ाई लड़ेंगे। अगर प्रशासन जबरन एग्जाम करा भी ले तब भी मैं इसे सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा। किसान आंदोलन और मंडल आयोग की तरह ही यह लड़ाई लंबी होगी। छात्रों को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण चक्का जाम रहेगा। उनका उद्देश्य शांतिपूर्वक तरीके से सरकार तक अपनी बात पहुंचाना है। जबतक बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को कैंसिल नहीं करती तब तक इनका आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी देखें :

वहीं, सांसद पप्पू यादव के बिहार बंद के ऐलान का असर राज्य के सभी जिलों में देखने को मिल रहा है। पप्पू यादव के समर्थकों ने सुबह से ही एनएच-31 को जाम कर दिया और नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा और नारेबाजी कर रहे। समर्थकों ने भी कहा कि बीपीएससी परीक्षा में पूरी तरह से धांधली हुई। लगातार आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों पर पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की जा रही है। इसी के विरोध में आज पूरे में बिहार का चक्का जाम है। हमलोगों की मांग है कि बीपीएससी परीक्षा पूरी तरह से रद्द किया जाए अगर ऐसा नहीं हुआ तो हमलोगों का आंदोलन जारी रहेगा। मौके प्रेमचंद सिंह, राजेश पप्पू,अभिजीत सिंह, राजू दानवीर, मनीष और नीतीश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : BPSC Bihar Bandh : पप्पू के समर्थकों ने सचिवालय हॉल्ट पर रोकी ट्रेन

विवेक रंजन और महीप राज की रिपोर्ट

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...