14 को पारस की पार्टी Patna में करेगी शक्ति प्रदर्शन, चुनाव अकेले लड़ेगी पार्टी या...
Google पर 22Scope चुनेंपटना: बिहार में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है और एनडीए से अलग होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस लगातार बिहार में क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। पशुपति पारस बिहार की सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का दावा कर रहे हैं साथ ही वे एनडीए समेत सभी दलों को चेतावनी भी दे रहे हैं कि उन्हें कम आंकने की गलती नहीं करें। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी आगामी 14 अप्रैल को राजधानी पटना के बापू सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। Patna Patna Patna Patna
पार्टी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि राज्य भर से कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे जो कि पारस की तरफ से शक्ति प्रदर्शन होगा। मामले को लेकर रालोजापा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवन अग्रवाल ने न्यूज़ 22स्कोप से खास बातचीत में कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पार्टी एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है। कार्यक्रम में बिहार के कोने कोने से लोग शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें – Digha से दीदारगंज पहुंच सकते हैं मिनटों में, CM ने जेपी गंगा पथ के विस्तारित पथ का किया लोकार्पण
इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी और कार्यकर्ताओं से राय ली जाएगी। उन्होंने कहा कि हम बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन हम गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे या अकेले यह फैसला 14 अप्रैल को लिया जायेगा।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Bihar में जल्द ही बनेगा होमियोपैथी कॉलेज सह अस्पताल, पटना में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा….
पटना से अंशु झा की रिपोर्ट
Highlights



















