Paris Olympics: अमन सहरावत पहुंचे सेमीफाइनल में, मेडल से एक जीत दूर

Paris Olympics: अमन सहरावत पेरिस ओलंपिक 2024 के कुश्ती वर्ग में पुरुषों की 57 किग्रा स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने चैंप-डी-मार्स एरिना मैट ए में क्वार्टर फाइनल में बेहतर तकनीकी का उपयोग करते हुए अल्बानिया के अबाराकोव जेलिमखान को 12-0 से हराया। इसके साथ ही अमन अब ओलंपिक मेडल पाने से एक जीत दूर है।

Paris Olympics: सेमीफाइनल में अमन सहरावत

सेमीफाइनल में अमन का मुकाबला जापान के शीर्ष वरीयता प्राप्त री हिगुची से होना है, जिन्होंने दूसरे क्वार्टर फाइनल में प्यूर्टो रिको के डेरियन तोई क्रूज को हराया था। वहीं अमन ने उत्तरी मैसेडोनिया के व्लादिमीर एगोरोव को 10-0 से हराकर आज दिन की शानदार शुरुआत की। अमन पेरिस में भारत के छह सदस्यीय कुश्ती दल में एकमात्र पुरुष पहलवान हैं।

Paris Olympics: अंशू मलिक राउंड ऑफ में हारी

इससे पहले भारत की अंशू मलिक महिलाओं की 57 किग्रा स्पर्धा में राउंड ऑफ 16 का मुकाबला अमेरिका की हेलेन लुईस मारौलिस से हार गईं। अब रीतिका हुडा भारत के लिए कुश्ती ड्रा में एकमात्र अन्य भारतीय बची हैं। वह शनिवार को महिलाओं की फ्रीस्टाइल 76 किग्रा स्पर्धा में हिस्सा लेंगी।

अंतिम पंगल (53 किग्रा) और निशा दहिया (68 किग्रा) क्रमशः क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में हारने के बाद बाहर हो गयी हैं। वहीं विनेश फोगाट पेरिस 2024 से अयोग्य घोषित होने के बाद भी रजत पदक पाने के लिए अपनी किस्मत देख रही हैं।

JPSC Backlog Result 2025: JPSC ने जारी किया बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा...

JPSC Backlog Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मंगलवार को झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के नतीजे घोषित कर...

बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट...

चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल, जमीन विवाद...

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में...