Advertisment

Bokaro Accident : रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, ट्रेन से गिरने से यात्री…

Bokaro Accident : बोकारो रेलवे स्टेशन से लगभग 12 किलोमीटर दूर राजाबेड़ा स्टेशन और चंद्रपुर रेलवे स्टेशन के बीच एक यात्री ट्रेन से गिरने का एक दुखद हादसा सामने आया है। यह दुर्घटना एलेप्पी से धनबाद जाने वाली ट्रेन नंबर 13352 में हुई। घटना के बाद घायल यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bokaro Accident : घायल का इलाज करते डॉक्टर
Bokaro Accident : घायल का इलाज करते डॉक्टर

ये भी पढ़ें- Breaking : चुनाव के पुरस्कार स्वरूप अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाया गया है-बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप… 

Bokaro Accident : बोकारो सदर अस्पताल में चल रहा यात्री का इलाज

घायल यात्री की पहचान कलामुद्दीन अंसारी के रुप में हुई है जो देवघर जिले के फरूदीह गांव का निवासी है। हादसे की सूचना मिलते ही कांस्टेबल सुनील कुमार और स्थानीय पुलिस टीम ने त्वरित प्रतिक्रिया दिखाई। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायल यात्री को बोकारो सदर अस्पताल भेजा।

ीाद min 22Scope News

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : बड़ी खबर ! कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के चार गुर्गे हथियार के साथ यहां से गिरफ्तार… 

वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने गंभीर चोटों का इलाज किया और यात्री की हालत में सुधार देखा। उस वक्त यात्री बेहोश था और जीवन संकट में था, लेकिन अस्पताल में चिकित्सा सहायता मिलने के बाद उसकी जान बच गई। अब वह बोल पा रहा है और अपना नाम और पता बता सकता है।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट–

 

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...