रांची रिंग रोड पर विदेशी शराब से भरी गाड़ी पलटी, राहगीरों ने लूटी शराब की बोतलें

रांची: राजधानी रांची के कांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड पर रविवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जब विदेशी शराब से भरी एक गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। दुर्घटना के तुरंत बाद सड़क पर शराब की बोतलें बिखर गईं और कई राहगीर व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बोतलों को लूटने लगे।

कुछ बोतलें दुर्घटना के कारण फूट गईं, जबकि बड़ी संख्या में लोग बोतलें समेटकर वहां से भाग निकले। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कांकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने बची हुई शराब की बोतलों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

गौरतलब है कि शराब की इस तरह की लूट की घटनाएं ना केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि आम जन की सोच पर भी चिंता जताती हैं। फिलहाल पुलिस इस घटना से संबंधित लोगों की पहचान करने में लगी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...