पटना AIIMS में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप आज, डॉक्टर्स व स्टाफ को मिलेगा विशेष लाभ

पटना : पटना अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप आज यानी तीन मार्च को लगाया जाएगा। जिससे डॉक्टर और स्टाइ को विशेष लाभ मिलेगा। डॉक्टरों की अमूल्य सेवाओं को देखते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा सराहना के रूप में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में लगभग 165 संस्थान के सदस्यों एवं डॉक्टरों के लिए तीन से पांच मार्च 2025 तक एम्स पटना के परिसर में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना पासपोर्ट आपके द्वार के तहत किया जा रहा है

इस कैंप का आयोजन भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना पासपोर्ट आपके द्वार के तहत किया जा रहा है। यह पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप भारत के किसी भी एम्स में प्रथम एवं पिछले छह महीनों में सातवां कैंप है। इस कैंप में नए (Fresh) एवं पुनर्निगमन (Re-issue) पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस कैंप के लिए प्रतिदिन 55 अप्वाइंटमेंट स्लॉट जारी किए जाएंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तथा अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.passportindia.gov.in को देखें।

यह भी देखें :

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना आगे भी ऐसी ही सेवा प्रदान करते रहने हेतु वचनबद्ध है

आवेदकों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भरकर निर्धारित शु:ल्क जमाकर पासपोर्ट मोबाइल चैन, एम्स, पटना के लिए अप्वाइंटमेंट लेना होगा और लिए गए नियत दिन एवं समय पर आवश्यक कागजातों की मूलप्रति एवं स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति लेकर फोटो, उंगलियों के निशान एवं आवेदन तथा मूल प्रमाण-पत्रों की जांच हेतु एम्स, पटना के परिसर में खड़ी पासपोर्ट मोबाइल वैन के पास सशरीर उपस्थित होना होगा। जरूरी कागजात संबंधी जानकारी के लिए आवेदक उपरोक्त वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं। इस कैंप में पीसीसी हेतु आवेदन, किसी कारण अथवा प्रमाण-पत्र हेतु रोके गए आवेदन एवं बिना पूर्व में ऑनलाइन समय लिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना आगे भी ऐसी ही सेवा प्रदान करते रहने हेतु वचनबद्ध है।

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा में आज पेश होगा बजट, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पिटारे से क्या-क्या निकलेगा?…

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...