‘पासपोर्ट जारी करने के लिए एक महत्वपूर्ण चरण है पुलिस जांच’, अब 10 दिनों में वेरिफिकेशन

पटना : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा वर्ष 2026 में पुलिस जांच रिपोर्ट 10 दिनों से कम समय में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसे बिहार पुलिस ने वर्ष के प्रारंभ में ही हासिल कर लिया है। यह सूचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि माह दिसंबर 2025 में पासपोर्ट हेतु पुलिस जांच रिपोर्ट पूर्ण कर पासपोर्ट कार्यालय भेजने में बिहार राज्य में औसतन नौ दिन लगा है जबकि 95 प्रतिशत रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर प्रस्तुत किया गया है।

बिहार के दृष्टिकोण से देखें तो यह एक बहुत बढ़ी उपलब्धि है

सामान्यतः पासपोर्ट जारी करने के लिए पुलिस जांच एक महत्वपूर्ण चरण है। जिसके उपरांत ही पासपोर्ट जारी किया जाता है। बिहार के दृष्टिकोण से देखें तो यह एक बहुत बढ़ी उपलब्धि है। जहां पूर्व में पासपोर्ट जांच रिपोर्ट आने में महिनों लगते थे वहीं विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एम-पासपोर्ट पुलिस एपप आने के उपरांत दिनोंदिन पुलिस रिपोर्ट कम समय में आने लगा है और आवेदकों को पासपोर्ट जल्द से जल्द जारी होने लगा है।

Passport Office 22Scope News

संबंधित सेवाओं के सत्यापन के लिए बिहार पुलिस को सर्वश्रेष्ठ राज्य पुलिस में से एक चुना गया था

विशेष शाखा एवं सभी जिला पुलिस की कड़ी मेहनत और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा जिला एवं थाना स्तर पर लगातार पासपोर्ट संबंधी बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण-सह-संवादात्मक कार्यक्रमों के कारण ही यह लक्ष्य हासिल हो पाया है। 24 जून, 2025 में को विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में आयोजित पासपोर्ट सेवा परियोजना सम्मेलन में पासपोर्ट और संबंधित सेवाओं के सत्यापन के लिए बिहार पुलिस को सर्वश्रेष्ठ राज्य पुलिस में से एक चुना गया था। इस लक्ष्य को हासिल करने में जिला पुलिस की ओर से प्रथम स्थान पर कैमूर जिला, द्वितीय स्थान पर खगड़िया जिला एवं तृतीय स्थान पर शिवहर जिला है। साथ ही साथ दिसंबर माह में सभी जिलों ने अपना संपूर्ण योगदान दिया है।

यह भी पढ़े : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में चलाया गया विशेष शनिवार अभियान

Bhojpur Pond Cleaning: जलकुंभी से ढका 52 बीघा पोखर अब बना...

Bhojpur Pond Cleaning: जिले के बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव में स्थित 52 बीघा का विशाल पोखर अब अपनी बदली हुई तस्वीर के कारण चर्चा...

Giridih Elephant Attack: करमा अखाड़ा जा रहे दंपती पर हाथी का...

Giridih Elephant Attack, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कई गांवों में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का...

Asim Mandal Remand: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल से अब...

Asim Mandal Remand, घाटशिला: सीपीआइ (माओवादी) सेंट्रल कमेटी के सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता असीम मंडल उर्फ आकाश से पूछताछ...