कर्नल कप 2022: पथरा को हरा फाइनल में पहुंचा मोहम्मदाबाद

मोहम्मदाबाद ने पथरा को 2-0 से हराया

हुसैनाबाद (पलामू) : कर्नल कप 2022- हुसैनाबाद अनुमंडल के कर्पूरी मैदान में खेले जा रहे

कर्नल कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 में सोमवार को पहला सेमीफाइनल मैच

पथरा बनाम मोहम्मदाबाद खेला गया. यह मैच बहुत ही रोमांचक रहा.

दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. दोनों टीमों ने बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया.

football1 1 22Scope News

रोमांचक रहा मुकाबला

पहले हाफ में मोहम्मदाबाद ने 1-0 की बढ़त हासिल की. दूसरे हाफ में पथरा टीम ने बेहतर खेल के दम पर बढ़त को कम करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन मोहम्मदाबाद के खिलाड़ियों ने उसे नाकाम करते हुए एक गोल और कर बढत को 2-0 कर दिया. इसके बाद कोई भी गोल नहीं हो सका और मोहम्मदाबाद ने मैच को 2-0 से जीत कर कर्नल कप के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया.

football12 1 22Scope News

कर्नल कप 2022: राजा ने किया गोल

मोहम्मदाबाद के तरफ से राजा ने गोल किया. मैच में मुख्य निर्णायक (रेफरी) के रूप में धीरेंद्र कुमार बैठा तथा सहायक रेफरी के रूप में मशहूर फुटबॉलर जयकूश सिंह और सुनील सिंह ने अपना अहम योगदान दिया. इसके पूर्व आज के मुख्य अतिथि कर्नल ब्रिगेड स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक कर्नल (डॉ.) संजय कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका हौसला अफजाई किया और शुभकामनाएं दी.

football123 1 22Scope News

फुटबॉल मय हुआ हुसैनाबाद

कर्नल (डॉ.) संजय कुमार सिंह ने कहा कि आप सभी के प्रयास से हुसैनाबाद क्षेत्र फुटबॉल मय हो गया है. पूरे झारखंड में कर्नल कप की चर्चा हो रही है. आप सभी ने बहुत ही अच्छा खेल दिखाया है. हार जीत होती रहती है, प्रयास करते रहना चाहिए है.

कर्नल कप 2022: 20 दिसंबर को हो दूसरा सेमीफाइनल मैच

मौके पर पथरा पंचायत के मुखिया नरेश कुमार पासवान, बैंराओ पंचायत के मुखिया डबलु सिंह, समाजसेवी रामप्रवेश सिंह, क्लब के अध्यक्ष मानिकचंद सिंह, उपाध्यक्ष छठन पासवान, पूर्व मुखिया डबल सिंह, अजय सिंह, सुधिर कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, कमला सिंह, लाल धन ठाकुर, संतोष सिंह,अकलेश सिंह, अजय गुप्ता, अमित कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, नीरज कुमार सिंह, सुभाष कुमार, विशाल, प्रह्लाद सहित हजारों की संख्या में फुटबॉल प्रेमी उपस्थित थे. कल 20 दिसंबर को दूसरा सेमीफाइनल सड़ेया बनाम अमही के बीच दोपहर 2ः00 बजे से खेला जाएगा.

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: मधुमक्खियों के झुंड का जानलेवा हमला, महिला की...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित लुतियानों गांव में मधुमक्खियों के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अडवारा पहाड़...

Jio Cross Border Payment: विदेश से पेमेंट लेना होगा आसान, Jio...

Jio Cross Border Payment: विदेशों में सामान या सेवाएं बेचने वाले भारतीय कारोबारियों के लिए विदेशी भुगतान लेना अब आसान हो सकता है। जियो फाइनेंशियल...