छतरपुर में बालू माफियाओं का आतंक, सीसीटीवी कैमरा तोड़ने पर अजय यादव पर जानलेवा हमला

पलामू :पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत मौजा रुद गांव में बालू माफियाओं के आतंक की एक और घटना सामने आई है। यहां अजय कुमार यादव के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को नशे की हालत में पहुंचे कुछ लोगों द्वारा तोड़ने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि कैमरे के साथ पहले भी घर के बाहर लगे बल्ब की चोरी की गई थी, जिससे संदेह है कि बालू माफिया अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए यह सब कर रहे हैं।

छतरपुर में बालू माफियाओं का आतंक, सीसीटीवी कैमरा तोड़ने पर अजय यादव पर जानलेवा हमला
छतरपुर में बालू माफियाओं का आतंक, सीसीटीवी कैमरा तोड़ने पर अजय यादव पर जानलेवा हमला

घटना उस वक्त और गंभीर हो गई जब अजय यादव ने विरोध किया और आरोपियों से पूछताछ करने लगे। इस पर विकास यादव और उनके साथ मौजूद अन्य संदिग्ध बालू माफिया लाठी-डंडे लेकर अजय यादव पर टूट पड़े। अजय यादव किसी तरह जान बचाकर मौके से भागे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हमलावर किस तरह बाइक से उतरकर उन पर हमला करते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू माफिया लगातार क्षेत्र में डर और आतंक का माहौल बना रहे हैं, और आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है।

इस घटना के बाद छतरपुर पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों को फिलहाल शांत कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बालू माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रह सके।

रिपोर्ट: बिनोद सिंह

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...