Patna: 29 किलो सोने की बिस्किट DRI ने किया बरामद

पटना : बिहार में सोना तस्करों के खिलाफ डीआरआई (DRI) को बड़ी सफलता मिली है.

डीआरआई की टीम को गुप्त सूचना मिली थी की मिजोरम से देश के तीन राज्यों के

रास्ते सोना का कंसाइनमेंट मुंबई पहुंच रहा है.

जिसे लेकर देश के तीन राज्यों में टीम गठित कर छापेमारी किया गया.

जहां छापेमारी के दौरान 29 किलो सोने की बिस्किट बरामद किया गया है.

जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमत 15 करोड़ से अधिक आंकी गई है.

जहां बरामद सभी सोने की बिस्किट को जब्त करके आगे की कार्रवाई जारी है.

DRI गुप्त सूचना पर कार्रवाई

वहीं डीआरआई (Directorate of Revenue Intelligence) के अधिकारी ने बताया कि

हमें गुप्त सूचना मिली थी की उत्तर पूर्व के देशों से सोना का कंसाइनमेंट भारत पहुंचने वाला है.

जिसे देखते हुए ऑपरेशन गोल्ड रश का अभियान चलाया गया.

जो निजी कुरियर से बुक कर मिजोरम होते हुए मुंबई पहुंच रहा था.

यह कन्साइनमेंट पटना सिटी के दीदारगंज से पकड़ा गया.

जहां बीते सोमवार को छापेमारी के दौरान 19.93 किलो की बरामद किया गया है.

जो 120 पीस बिस्किट शक्ल में है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सवा दस करोड़ रुपये आंकी गई है.

वहीं दूसरी खेप भी सेफक्स कुरियर से मिजोरम होते हुए बिहार के रास्ते मुंबई जा रही थी,

लेकिन डीआरआई की टीम ने पटना सिटी के दीदारगंज में पकड़ा.

जहां 30 किलो सोने की बिस्किट बरामद की गई. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमत 15 करोड़ से अधिक आंकी गई.

DRI: 33 करोड़ से अधिक का सोना जब्त

वहीं इस तरह तीसरी खेप को भी एक कुरियर से दिल्ली होते हुए मुंबई भेजा जा रहा था.

लेकिन डीआरआई की टीम ने उसे भी पकड़ कर जब्त कर लिया.

जहां कुल सोना का वजन 65 किलो बताया जा रहा है.

जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमत 33 करोड़ से अधिक आंकी गई है.

हालांकि पूर्व में भी डीआरआई की टीम सफलता मिलती रही है. जो ट्रेन के माध्यम से बिहार होते दिल्ली और मुंबई तक पहुंचती थी. लेकिन इस बार तस्करों ने बचने के लिए कूरियर का सहारा लिया. जहां तीनो कंसाइनमेंट को जब्त कर तस्करों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...