Advertisment

पटना DM ने बाबा भीखम दास ठाकुरबाड़ी का किया निरीक्षण

पटना : बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के आदेश के आलोक में पटना जिले के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने बाबा भीखम दास ठाकुरबाड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने अपर समाहर्ता राजस्व, पटना, भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना और अंचल अधिकारी को निदेशित किया कि यथाशीघ्र ठाकुरबाड़ी के सभी चल-अचल सम्पतियों व बैंक खाताओं की विवरणी तैयार कर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार का लेन-देन, विनिमय आदि पर तत्काल रोक रहेगा। उन्होंने ठाकुरबाड़ी की परिसम्मतियों, दुकानों, आय-व्यय का लेखा-जोखा भी तैयार करने हेतु अपर समाहर्ता को निदेशित किया।

न्यास पर्षद द्वारा पटना DM को अस्थायी न्यासधारी नियुक्त किया गया है

बताते चलें कि बाबा भीखम दास ठाकुरबाड़ी के न्यास समिति के निष्क्रिय रहने की स्थिति में न्यास पर्षद द्वारा जिलाधिकारी पटना को अस्थायी न्यासधारी नियुक्त किया गया है। न्यास के कुशल संचालन एवं सम्यक व्यवस्था, संपति की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु न्यास समिति का गठन बाद में किया जाएगा। तत्काल बाबा भीखम दास ठाकुड़बारी से संबंधित सभी बैंक खाताओं का संचालन जिला पदाधिकारी पटना के हस्ताक्षर से करने का निदेश दिया गया है। साथ ही न्यास समिति के गठन हेतु नामों का प्रस्ताव पर्षद के कार्यार्थ अतिशीघ्र भेजने हेतु जिला पदाधिकारी पटना को निदेशित किया गया है।

Patna DM 1 1 22Scope News

Patna DM 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी DM ने किया छतौनी ओवरब्रिज निर्माण का निरीक्षण

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...

Dhanbad Domestic Dispute Murder Case: मुनीडीह में सनसनीखेज वारदात, युवक की...

Dhanbad Domestic Dispute Murder Case: धनबाद के मुनीडीह ओपी इलाके के गोपीनाथडीह बस्ती में घरेलू झगड़े के बाद एक युवक की संदिग्ध हालात में...