सुबह सबेरे पटना की सड़कों पर निकले SSP, कई थानों का निरीक्षण करने के साथ ही…

पटना: बिहार में अपराध चरम पर है। राजधानी पटना भी अपराधियों के तांडव से अछूता नहीं है और लगातार आपराधिक घटनाएं होती रहती है। क्राइम कण्ट्रोल को लेकर राज्य की पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी लगातार प्रयासरत हैं और कार्रवाई करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार की अहले सुबह पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा सड़कों पर उतरे और कई थानों का औचक निरीक्षण भी किया।

पटना एसएसपी सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच कई थानों में पहुंचे हुए औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे सचिवालय, शास्त्रीनगर, एसके पूरी, पाटलिपुत्र, बुद्धा कॉलोनी, गांधी मैदान और कोतवाली थाना पहुंचे। इस दौरान एससपी ने डायल 112 के गाड़ियों की भी जांच की और पुलिसकर्मियों को कई निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के क्रम में एक पब्लिक स्कूल के सामने अवैध तरीके से पार्क गाड़ियों को हटाने एवं बच्चों के आवागमन की सुविधा देने के लिए उन्होंने एसडीपीओ और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने पटना की सड़कों पर सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए भी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया। स्कूल के आसपास के साथ ही अन्य स्थानों पर अवैध पार्किंग खत्म करवाने का भी उन्होंने निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें-  Jammu Kashmir में आतंकवादी हमला, बिहार के 3 मजदूर समेत 7 की मौत

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

SSP SSP SSP

SSP

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...