Patna News: अब पार्क बनेंगे सुरक्षित जोन, पटना के सभी पार्कों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Patna News: सुबह की सैर, बच्चों की किलकारियां और शाम की ठंडी हवा, पार्क शहर की वही जगहें हैं जहां लोग थोड़ी देर के लिए रोजमर्रा की भागदौड़ से बाहर निकलते हैं. लेकिन बीते कुछ समय में राजधानी पटना के कई पार्कों को लेकर सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं भी सामने आई हैं. अब इन चिंताओं पर सरकार ने गंभीरता दिखाई है.

Patna News: जल्द ही लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

पटना के सभी पार्कों में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसका मकसद सिर्फ निगरानी नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित माहौल देना है. यह फैसला पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया. सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में पार्कों की सुरक्षा और जन-सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के दौरान मंत्री ने स्पष्ट किया कि पार्क सिर्फ हरियाली के नहीं, बल्कि सामाजिक जीवन के केंद्र हैं. ऐसे में वहां सुरक्षा और सुविधाओं की अनदेखी नहीं की जा सकती.

Patna News: पुलिसकर्मियों के परिवारों से जुड़ा बड़ा फैसला, जानिए पूरी खबर बस एक क्लिक में

Patna News: मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने को लेकर दिए गए निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्कों में पेयजल, स्वच्छता और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाए, ताकि हर उम्र के लोग बिना किसी परेशानी के पार्कों का उपयोग कर सकें. सुरक्षा के मुद्दे पर कुम्हरार विधायक संजय कुमार गुप्ता ने पार्कों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का सुझाव रखा. मंत्री ने इस सुझाव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया. माना जा रहा है कि कैमरे लगने से असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी.

पार्कों को सिर्फ सुरक्षित ही नहीं, बल्कि जानकारीपूर्ण और जागरूकता का केंद्र बनाने की भी योजना है. मंत्री ने निर्देश दिया कि पार्कों में लगे वृक्षों के नाम और उनके उपयोग से जुड़ी जानकारी बोर्ड पर अंकित की जाए. इससे लोग न सिर्फ प्रकृति से जुड़ेंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भी समझ सकेंगे.

Patna News: हरियाली बढ़ाने को लेकर भी बनी रणनीति

बैठक में हरियाली बढ़ाने को लेकर भी रणनीति बनी. पटना-डोभी (गयाजी) राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर पौधरोपण के लिए सर्वे कराने, फलदार पौधों को प्राथमिकता देने और स्थानीय किसानों को इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि किसानों के सहयोग से किया गया पौधरोपण लंबे समय तक टिकाऊ और लाभकारी होगा. इसके अलावा वन (संरक्षण) अधिनियम के तहत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा भी की गई. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे प्रस्तावों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बना रहे.

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...