Advertisment

गन्ना क्षेत्रों में जल-जमाव के निदान के लिए प्रधान सचिव ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और दिए आवश्यक निर्देश

पटना : राज्य के गन्ना कृषि क्षेत्रों में जल-जमाव की समस्या के स्थायी समाधान और गन्ना उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज जल संसाधन विभाग के विभागीय सभाकक्ष में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की। इसमें गन्ना उद्योग विभाग के ईखायुक्त अनिल कुमार झा सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न चीनी मिलों के प्रबंधक मौजूद थे।

‘वर्तमान में गन्ना कृषि क्षेत्रों के प्रभागों से गुजरने वाली नहरों पर चल रहे कार्यों की अद्दयतन स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए’

प्रधान सचिव ने जल-जमाव को लेकर पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए कहा कि जहां फसल में अधिकाधिक गन्ना है उन क्षेत्रों में इसी समय बेहतर तरीके से पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता पाई गई है। वर्तमान में गन्ना कृषि क्षेत्रों के प्रभागों से गुजरने वाली नहरों पर चल रहे कार्यों की अद्दयतन स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए, ताकि नहरों के माध्यम से गन्ना कृषि क्षेत्रों में जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके।

गन्ना आच्छादित जिलों के गन्ना कृषि क्षेत्रों में जल निकासी हेतु चिन्हित कतिपय योजनाओं में भू-अर्जन का मामला है

विदित हो कि गन्ना आच्छादित जिलों के गन्ना कृषि क्षेत्रों में जल निकासी हेतु चिन्हित कतिपय योजनाओं में भू-अर्जन का मामला है। भू-अर्जन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने हेतु संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में अमीन की उपलब्धता हेतु चर्चा बैठक में की गई। बैठक में प्रधान सचिव ने संबंधित अधिकारियों को गन्ना वाले क्षेत्रों में हर हाल में शीघ्र पानी पहुंचाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया ताकि गन्ना के पौधों को सूखने से बचाया जा सके।

मनरेगा के तहत गन्ना कृषि क्षेत्रों में जल-जमाव के निराकरण हेतु राज्य में अबतक 274 योजनाओं को तकनीकी स्वीकृति दे दी गई है

गौरतलब है कि मनरेगा के तहत गन्ना कृषि क्षेत्रों में जल-जमाव के निराकरण हेतु राज्य में अबतक 274 योजनाओं को तकनीकी स्वीकृति दे दी गई है। प्रधान सचिव ने कहा कि शेष योजनाओं की प्रक्रिया की तेज प्रगति के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों में शीघ्र अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति करें। बैठक में जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण) वरुण कुमार, अभियंता प्रमुख (सिंचाई सृजन) अनवर जमील और अधीक्षण अभियंता विवेक गौरव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : भूमिहीन नहीं होंगे किसान, सभी को बनाया जाएगा टाउनशिप का भागीदार

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...