Advertisement
Advertisement

Patna One Day Tour Packages: पटना घूमने का बना रहे हैं प्लान? पर्यटन विभाग ने शुरू किए 3 खास टूर पैकेज, ₹1500 से शुरू होगा किराया

Rural Development Department, Patna

Patna One Day Tour Packages, पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए अब पर्यटकों को अलग-अलग व्यवस्था करने की जरूरत नहीं होगी। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) ने पटना और आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए तीन विशेष एक दिवसीय टूर पैकेज शुरू किए हैं। इन पैकेजों को स्कूली बच्चों, वीकेंड पर घूमने वाले पर्यटकों और धार्मिक स्थलों के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनका किराया 1,500 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होता है।

एक दिन में पटना के प्रमुख पर्यटन स्थलों का कर सकेंगे भ्रमण

पर्यटन विभाग की इस पहल का उद्देश्य कम समय में पटना की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक महत्व से पर्यटकों को परिचित कराना है। इसके लिए तीन अलग-अलग भ्रमण योजनाएं बनाई गई हैं। इन पैकेजों में परिवहन, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन, चाय-कॉफी, पेयजल, स्मारकों का प्रवेश शुल्क और प्रशिक्षित गाइड की सुविधा शामिल है। पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्यटन पुलिस की व्यवस्था भी पैकेज का हिस्सा बनाई गई है। इससे पर्यटक बिना किसी विशेष योजना या परिवहन की चिंता के एक दिन में शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।

Patna One Day Tour Packages 3

स्कूली बच्चों के लिए खास पटना दर्शन पैकेज

स्कूली बच्चों के लिए तैयार विशेष पैकेज में ऐतिहासिक, शैक्षणिक और मनोरंजक स्थलों को शामिल किया गया है। इस भ्रमण के दौरान बच्चे पटना चिड़ियाघर, गवर्नर हाउस, सचिवालय, इको पार्क और बिहार म्यूजियम देख सकेंगे। इसके बाद गोलघर, गांधी संग्रहालय, सभ्यता द्वार, साइंस सेंटर और बुद्ध स्मृति पार्क का भ्रमण कराया जाएगा। इस पैकेज का किराया वाहन के अनुसार निर्धारित किया गया है। डीलक्स एसी बस, डेकर एसी बस और ट्रैवलर से यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 2,000 रुपये देने होंगे। वहीं, इनोवा और एटियोस से यात्रा करने पर किराया 2,500 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। अलग-अलग वाहनों के लिए न्यूनतम यात्रियों की संख्या भी तय की गई है।

Patna One Day Tour Packages 1

वीकेंड पैकेज में इतिहास के साथ पटना साहिब के दर्शन

वीकेंड पर पटना घूमने की योजना बनाने वाले पर्यटकों के लिए भी विशेष पैकेज तैयार किया गया है। इसमें शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ सिख धर्म की ऐतिहासिक विरासत को भी शामिल किया गया है। पर्यटक पटना चिड़ियाघर, बिहार म्यूजियम और गोलघर के अलावा तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब, प्रकाश पुंज, बाल लीला और मंगल तालाब का भ्रमण कर सकेंगे। इस यात्रा में लेजर लाइट शो देखने और पटना शहर के प्रमुख हिस्सों को करीब से जानने का अवसर भी मिलेगा। वीकेंड पैकेज का किराया स्कूली बच्चों के लिए निर्धारित पैकेज के समान रखा गया है। यानी डीलक्स एसी बस, डेकर एसी बस और ट्रैवलर से यात्रा के लिए 2,000 रुपये तथा इनोवा और एटियोस से यात्रा के लिए 2,500 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे।

Patna One Day Tour Packages

धार्मिक पर्यटकों के लिए अलग टूर पैकेज

धार्मिक स्थलों के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से एक दिवसीय टूर पैकेज तैयार किया गया है। इसके तहत महावीर मंदिर, इस्कॉन मंदिर, शीतला माता मंदिर, बड़ी पटन देवी, अगम कुआं, छोटी पटन देवी और जल्ला हनुमान मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। इस पैकेज में गुरुद्वारा पटना साहिब में दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी शामिल है। धार्मिक टूर के लिए एसी डीलक्स बस और डेकर बस का किराया 1,500 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। वहीं, ट्रैवलर से यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 1,600 रुपये खर्च करने होंगे।

कहां और कैसे कर सकते हैं बुकिंग?

इन तीनों टूर पैकेजों की बुकिंग और विस्तृत जानकारी के लिए पर्यटक बिहार पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा फोन और ई-मेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

बुकिंग और जानकारी के लिए संपर्क:

  • वेबसाइट: www.tourism.bihar.gov.in

  • फोन नंबर: 8544418314, 8544418408

  • ई-मेल: ttbstdc@gmail.com

Commercial Advertisment

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...

Patna Diwali Fire Safety: दिवाली पर आग से बचाने के लिए...

Patna Diwali Fire Safety: दीपावली और छठ पूजा के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग ने विशेष...