Advertisement
Advertisement
Advertisement

Patna पुलिस का दावा फेल, दिनदहाड़े थाना से कुछ ही दूरी पर…

पटना: बिहार में अपराध नियंत्रण का पुलिस के दावा को अपराधी खुलेआम चुनौती देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक बार फिर अपराधियों ने राजधानी Patna में थाना से महज कुछ ही दुरी पर खुलेआम एक ठेकेदार की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र से कुछ ही दुरी पर स्थित स्काउट एंड गाइड कार्यालय के समीप की है। बताया जा रहा है कि कदमकुआं थाना क्षेत्र निवासी एक बिजली ठेकेदार राजेश साव केसरी स्काउट एंड गाइड ऑफिस में बिजली का कुछ काम करवा रहे थे उसी को देखने वह पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें – Renuka Global School सराय के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने मोहा मन, उत्कृष्ट बच्चों को किया गया सम्मानित

वहां एक व्यक्ति से उनकी कुछ कहासुनी हो गई और ठीक उसके बाद अपराधियों ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं घटना की सूचना पर लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी Patna समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं इलाके में दहशत का माहौल हो गया।

यह भी पढ़ें – Patna University में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होते ही हुआ धड़ाम! बमबाजी से दहला दरभंगा हाउस..

मामले में लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि Patna के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्काउट एंड गाइड के ऑफिस में राजेश साव बिजली का काम करते हैं। वे अपना काम देखने यहां पहुंचे थे, इसी दौरान उनके किसी जान पहचान के व्यक्ति से उनकी कुछ कहा सुनी हुई और फिर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया यह आपस का विवाद बताया जा रहा है, फ़िलहाल पुलिस जांच कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Sepak Takraw World Cup के लिए तैयार है पटना, विभागीय बैठक में एसीएस ने कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...