Commercial Advertisment

Patna Police Half Encounter : पुलिस ने एक और अपराधी को बनाया लंगड़ा

Patna Police Half Encounter : राजधानी पटना में पुलिस अब अपराधियों के ऊपर किसी भी सूरत में नरमी दिखाने के मूड में नजर नहीं आ रही है। एक बार राजधानी पटना पुलिस ने एक अपराधी का हाफ एनकाउंटर किया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में अपराधी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला राजधानी पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र के बादीपुर गांव के समीप की है जहां पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी दीपक कुमार को एनकाउंटर में गोली मारी है। घटना के संबंध में पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि अपराधी लूट के वारदात में शामिल था।

यह भी पढ़ें – तेज गति से होगा बिहार के पहले एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण- मुख्य सचिव

Patna Police Half Encounter :

उन्होंने बताया कि बीते 12 अगस्त को राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में एक लूट की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया था। पूछताछ के आधार पर पुलिस उसे लेकर लूट का सामान बरामद करने के लिए जा रही थी तभी अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधी को दो गोली मारी जिससे वह घायल हो गया। घायल हालत में उसे इलाज केलि एपीएमसीएच पहुँचाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में दीपक ने स्वीकार किया था कि वह पहले भी इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  कैबिनेट की बैठक में छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, कुल 16 एजेंडों पर लगी मुहर…

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...