Patna Zoo में पिछले 6 महीने में तीसरे गैंडे की मौत

Patna Zoo : राजधानी पटना के चिड़ियाघर (Patna Zoo ) में पिछले छह महीने में तीसरे गैंडे की मौत हो गई हौ। पटना जू के 32 वर्ष छह माह उम्र के वृद्ध नर गैंडा अयोध्या की सोमवार को दोपहर 1:30 बजे मौत हो गई। प्रारंभिक चरण में वृद्ध होने की वजह से मौत का कारण बताया जा रहा है। विश्व में गैंडे की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर पटना जू है जहां अब 10 गैंडे बचे हैं।

अयोध्या ने कन्जर्वेशन ब्रीडिंग के माध्यम से गैंडों के संरक्षण और संवर्धन में अहम योगदान दिया था। पटना जू गैंडा प्रजनन कार्यक्रम के इतिहास में अयोध्या का नाम स्वर्णिम शब्दों में है। 20 वर्षों के पटना जू में अधिवास के दौरान अयोध्या के साथ सभी कर्मियों का जुड़ाव रहा है।

LN Mishra 1 22Scope News

पटना जू के पदाधिकारी व कर्मियों की उपस्थिति में अयोध्या के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

आपको बता दें कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक बिहार प्रभात कुमार गुप्ता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक बिहार अरविंदर सिंह और निदेशक पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण अभय कुमार के साथ पटना जू के पदाधिकारी और कर्मियों की उपस्थिति में अयोध्या के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, नर गैंडा के मृत्यु का प्रारंभिक कारण वृद्धावस्था के कारण कार्डियो रेपिरेटरी फेलियर बताया जा रहा है। जांच के लिए विसेरल ऑर्गन के सैंपल को आइवीआरआइ, बरेली भेजा जा रहा है।

यह भी देखें :

2005 में दिल्ली चिड़ियाघर से लाया गया था Patna Zoo

दिल्ली चिड़ियाघर में डब्बू और मोहिनी नाम के गैंडों से 27 दिसंबर, 1992 को जन्मे इस नर गैंडा अयोध्या को अदला-बदली कार्यक्रम में तहत 20 अक्तूबर, 2005 को पटना जू में लाया गया था। पटना जू को गैंडा प्रजनन में विश्वस्तरीय पहचान दिलाने में अयोध्या का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अयोध्या के सहयोग से पटना जू में कुल 10 गैंडों के बच्चों को जन्म दिया गया है। जिनमें वर्तमान में चार बच्चे जम्बो, शक्ति, गुड़िया और युवराज पटना जू में हैं। दिल्ली चिड़ियाघर में भी इसकी ओर से बच्चे को जन्म दिया गया है।

यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा, पटना में जल्द शुरू होगी ‘वाटर मेट्रो’ सेवा

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...