Patna का कुख्यात अपराधी सरगना गोरख नट समेत तीन गिरफ्तार

पटना: पटना पुलिस के लिए सरदर्द बने और राजधानी में कई डकैती को ताबड़तोड़ अंजाम देकर पुलिस की नींद हराम करने वाले नट गैंग के खिलाफ पटना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने नट गैंग के तीन अपराधियों को दबोचा है। दबोचे गए अपराधियों के पास से पुलिस ने दो स्कार्पियो और 65 हजार रूपये समेत कई अन्य चीजें बरामद की है।

सिटी एसपी ईस्ट भारत सोनी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सरगना गोरख नट के गुर्गों ने पटना के विभिन्न थाना क्षेत्रों में डकैती कर लोगों में दहशत फैलाया हुआ था। पुलिस इस गैंग के खिलाफ लंबे समय से कार्रवाई कर रही थी और अब पुलिस ने गैंग के सरगना गोरख नट समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

gorakh nat1 22Scope News

उन्होंने बताया कि पटना के बेउर, परसा बाजार, गोपालपुर, गौरीचक समेत कई थानों में पिछले कुछ महीनो में इस गैंग के लोगों ने आतंक मचाया हुआ था। वहीं सरगना गोरख नट का कई अन्य राज्यों में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो स्कार्पियो, कई मोबाइल और 65 हजार रूपये समेत कई अन्य चीजें बरामद की है।

यह भी पढ़ें- Jehanabad Police ने नशीली पदार्थों के साथ दो को दबोचा

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

 

77वें जन्मदिन 77वें जन्मदिन 77वें जन्मदि77वें जन्मदिन77वें जन्मदिनन
Patna Patna Patna

Patna

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...