पवन की पत्नी ज्योति सिंह प्रशांत से मिलने पहुंची, लड़ेंगी चुनाव ?

पटना : भोजपुरी के सुपर स्टार व बीजेपी नेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अभी थोड़ी देर पहले जन सुराज के संस्थापक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मिलने पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। पटना के शेखपुरा हाउस में हुई इस मुलाकात के बाद ज्योति सिंह ने कहा कि मैं यहां चुनाव लड़ने या टिकट मांगने नहीं आई हूं। मेरा मकसद सिर्फ इतना है कि किसी और महिला को वो अन्याय न झेलना पड़े जो मुझे झेलना पड़ा। मैं उन सभी महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं। इसलिए मैं प्रशांत किशोर से मिलने आई थी। यहां चुनाव या टिकट को लेकर कोई बात नहीं हुई।

DIARCH Group 22Scope News

प्रशांत किशोर ने कहा- ज्योति सिंह एक बिहारी महिला के रूप में उनसे मिलने आई थीं

पवन सिंह की पत्नी से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि ज्योति सिंह एक बिहारी महिला के रूप में उनसे मिलने आई थीं। वह चुनाव लड़ने या टिकट मांगने नहीं आई थीं। उन्होंने ऐसा कुछ कहा भी नहीं। वे गंभीर अन्याय का सामना कर रही हैं और चाहती हैं कि बिहार में किसी दूसरी महिला के साथ ऐसा न हो। उन्होंने जन सुराज से मदद मांगी है।

यह भी देखें :

उनके पारिवारिक मामलों में कोई भूमिका नहीं निभा सकते – प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मैंने उनसे बातचीत के दौरान साफ कहा कि वह उनके पारिवारिक मामलों में कोई भूमिका नहीं निभा सकते, लेकिन जहां तक उनकी सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की बात है, जन सुराज उनके साथ है। उन्हें कानून के दायरे में रहकर अपनी लड़ाई लड़नी चाहिए। प्रशांत ने यह भी कहा कि पवन सिंह मेरे मित्र हैं, उनके पारिवारिक मामलों पर मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। लेकिन अगर ज्योति सिंह मुझसे मिलने आई हैं, तो एक सामाजिक जिम्मेदारी के नाते मैं उनकी बात सुनना जरूरी समझता हूं। उन्होंने मुझसे किसी तरह की मांग नहीं की है।

Jyoti Singh 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पत्नी से पवन सिंह का गहराया विवाद! ज्योति सिंह को घर में घुसने से रोका गया

विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jio Happy New Year Offer 2026: Jio का नए साल से...

Jio Happy New Year Offer 2026: नए साल से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Happy New Year 2.0...

Bihar Forensic Science Laboratory: बिहार में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! पटना...

Bihar Forensic Science Laboratory, पटना: बिहार में अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की क्षमता बढ़ाने...

Deoghar Congress Meeting: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली के लिए कांग्रेस...

Deoghar Congress Meeting: झारखंड के देवघर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को संगठनात्मक बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें...