ARARIA के फारबिसगंज थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

अररिया: मंगलवार को अररिया के आदर्श थाना फारबिसगंज में ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की एक बैठक एसडीओ शैलजा पांडेय और एसडीपीओ मुकेश साहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसडीओ, एसडीपीओ के अलावे ईओ नगर परिषद संदीप कुमार, फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह आदि पदाधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- SUPAUL में डीएम ने लोगों से की अपील, ‘अधिकाधिक डालें वोट’

शांति समिति की बैठक में ईद और रामनवमी पर्व को लेकर साफ सफाई, विधि व्यवस्था, वोलेंटियर आदि तमाम बिंदुओं पर मौजूद लोगों ने अपनी अपनी राय दी। वहीं मौजूद पदाधिकारियों ने तमाम बिंदुओं पर विचार विमर्श उपरांत अपना निर्देश दिया। रामनवमी रथयात्रा हेतु लाइसेंस दिए जाने के एक सवाल में एसडीओ ने दो टूक शब्दों में कहा कि रथयात्रा के लिए एक ही लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। जबकि ईद और रामनवमी पर्व में भी चुनाव आचार संहिता का खयाल रखे जाने की बात कही।

अररिया से अमित कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ARARIA

ARARIA
ARARIA

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...